Stree 2 की सक्सेस के बाद इस एक्टर के बढ़े भाव, फीस बढ़ाने पर कहा- इतना बेवकूफ नहीं हूं…

अमर कौशिक के निर्देशन में बनी स्त्री 2, 15 अगस्त 2024 को रिलीज हुई थी. फिल्म ने डेढ़ महीने कर बॉक्स ऑफिस पर अपना जादू चलाया था. फिल्म की सफलता के बाद सुनने में आया कि राजकुमार राव ने अपनी फीस बढ़ा दी है. अब एक्टर ने इसपर चुप्पी तोड़ी है.

Rajkummar Rao Fees: श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म स्त्री 2 ने बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा दिया. फिल्म ने 600 करोड़ रुपये की तगड़ी कमाई की थी. सिर्फ 60 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस मूवी ने दुनियाभर में 880 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया था. फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई. इस बीच सुनने में आया कि फिल्म की सफलता के बाद राजकुमार ने अपनी फीस बढ़ाकर 5 करोड़ रुपये कर दी है. अब इसपर एक्टर ने सच्चाई बताई है.

क्या राजकुमार राव ने बढ़ाई अपनी फीस?

इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार, फीस बढ़ाने वाली बात पर राजकुमार राव ने कहा, ”हर दिन मैं अलग-अलग फिगर पढ़ता हूं. मैं अपने प्रोड्यूसर्स का बोझ बढ़ा दूं, इतना बेवकूफ नहीं हूं. सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर का हिस्सा बनने के बाद एक एक्टर के तौर पर मैं नहीं बदला हूं. पैसा सिर्फ एक बॉय प्रोडेक्ट है मेरे पैशन का. मैं पूरी जिंदगी काम करना चाहता हूं, इसलिए मैं ऐसे रोल देख रहा हूं जो मुझे सरप्राइज करें, उत्साहित करें, चैंलेज करें और मुझे ग्रो करने में हेल्प करें.”

इस फिल्म में नजर आएंगे राजकुमार राव

वर्क फ्रंट की बात करें तो राजकुमार राव की अपकमिंग फिल्म का नाम मालिक है. फिल्म का पोस्टर जारी हो चुका है, जिसमें वह दमदार अंदाज में दिखे थे. पोस्टर में एक्टर जीप के ऊपर एके-47 लिए खड़े दिखे थे. फिल्म की शूटिंग चल रही है. ये पहली बार होगा जब एक्टर पहली बार किसी एक्शन थ्रिलर में गैंगस्टर के रोल में दिखेंगे. पिछली बार वह स्त्री 2 के अलावा मिस्टर एंड मिसेज माही, स्टर एंड मिसेज माही, विक्की विद्या का वो वाला वीडियो में नजर आए थे.

Also Read- Rajkumar Rao Birthday: आप एक आम लड़के से बॉलीवुड के स्टार बनने की कहानी नहीं जानते होंगे आप 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >