राजकुमार राव पत्रलेखा की रिसेप्शन पार्टी में अभिषेक बनर्जी ने Jumma Chumma गाने पर किया जबरदस्त डांस, VIDEO

Abhishek Banerjee dance video : बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव (Rajkummar Rao ) और पत्रलेखा (Patralekhaa ) की शादी के रिसेप्शन की कुछ नई तसवीरें और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कपल अपनी शादी के मेहमानों के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं.

Abhishek Banerjee dance video : बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव (Rajkummar Rao ) और पत्रलेखा (Patralekhaa ) की शादी के रिसेप्शन की कुछ नई तसवीरें और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कपल अपनी शादी के मेहमानों के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं. राजकुमार और पत्रलेखा ने 15 नवंबर को चंडीगढ़ में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी के बंधन में बंधे. इसके तुरंत बाद उन्होंने शादी के रिसेप्शन पार्टी होस्ट की थी.

अब रिसेप्शन का एक वीडियो ऑनलाइन सामने आया है जिसमें पाताललोक एक्टर अभिषेक बनर्जी पार्टी में अमिताभ बच्चन के सुपरहिट गाने जुम्मा चुम्मा गाने पर जबरदस्त डांस करते नजर आ रहे हैं. अभिनेता ने ब्लैक ब्लेजर और मैचिंग पैंट में नजर आ रहे हैं. उनके डांस से हरकोई बेहद इंप्रेस नजर आया औश्र लोग उनकी तारीफ करते दिखे. इस बीच पार्टी से जोड़े की कुछ तस्वीरें भी ऑनलाइन साझा की गई हैं.

https://www.instagram.com/p/CWZv1Gmo93V/

राजकुमार राव और पत्रलेखा के वेडिंग रिसेप्शन में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी शामिल हुए थे जिसकी तसवीरें सामने आई थी. मंत्री ने ट्विटर पर एक तस्वीर साझा की थी और जोड़े को आशीर्वाद दिया था. उन्होंने कहा, “चंडीगढ़ में प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव और पत्रलेखा के विवाह समारोह में शामिल हुए, दूल्हा और दुल्हन को आशीर्वाद दिया और उन्हें एक सफल विवाहित जीवन के लिए बधाई दी.”

https://www.instagram.com/p/CWf0UujNeUe/
Also Read: अरुणिता कांजीलाल का नया गाना Laal Hari Peeli Choodiyan रिलीज होते ही वायरल, यहां देखे वीडियो

बता दें कि राजकुमार और पत्रलेखा 11 सालों से रिलेशनशिप में थे. दोनों एकदूसरे के प्रति अपने प्यार का इजहार करने से पीछे नहीं हटते. राजकुमार पत्रलेखा को प्यार से पात्रा कहकर बुलाते हैं, जबकि एक्ट्रेस उन्हें राज कहकर पुकारती है. फिल्मों की बात करें तो राजकुमार राव और कृति सेनन की फिल्म हम दो हमारे दो कुछ समय पहले ही रिलीज हुई थी. फिल्म को दर्शकों का अच्छा-खासा रिस्पांस मिला. इसके अलावा राजकुमार की फिल्म ‘छलांग’, ‘द व्हाइट टाइगर’, और ‘रूही’ भी पिछले कुछ महीनों में रिलीज हुई थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >