राजकुमार राव ने पत्रलेखा संग कुछ इस तरह सेलिब्रेट किया फर्स्ट वेडिंग एनिवर्सरी, देखें रोमांटिक VIDEO

बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव और पत्रलेखा ने इसी दिन बीते साल एक दूसरे संग सात फेरे लिए थे. आज उनकी पहली वेडिंग एनिवर्सरी है. ऐसे में एक्टर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने पूरे साल की झलकियां दिखाई है.

बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव और पत्रलेखा बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक हैं. कपल ने साल 2014 की ड्रामा फिल्म सिटीलाइट्स में एक दूसरे के साथ काम किया था. फिल्म को हंसल मेहता ने निर्देशित किया था. दोनों ने 10 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद पिछले साल 15 नवंबर को एक दूसरे संग सात फेरे लिए थे. इनकी शादी में कुछ दोस्त और परिवार के लोग ही शामिल हुए थे. ये कपल एकदूसरे के प्रति अपने प्यार का इजहार करने से पीछे नहीं हटते. राजकुमार पत्रलेखा को प्यार से पात्रा कहकर बुलाते हैं, जबकि एक्ट्रेस उन्हें राज कहकर पुकारती है.

राजकुमार और पत्रलेखा की शादी की पहली वेडिंग एनिवर्सरी

राजकुमार और पत्रलेखा की शादी को एक साल पूरा हो गया है. इस खास अवसर पर, हम दो हमारे दो अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी शादी की अनदेखी तस्वीरें शेयर की. इसमें पेरिस ट्रिप, डांसिंग वीडियो और बहुत हसीन पल देखे जा सकते हैं. अभिनेता ने वीडियो को कैप्शन दिया, “प्यार, सम्मान और एकजुटता के एक साल का जश्न…#HappyAnniversary my love.” वीडियो में, एल्विस प्रेस्ली का सॉन्ग बज रहा है.

राजकुमार राव और पत्रलेखा के वीडियो पर सेलेब्स की प्रतिक्रिया

राजकुमार और पत्रलेखा के वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए, सिकंदर खेर ने कमेंट किया, “आप दोनों को सालगिरह मुबारक हो!” नेहा धूपिया ने लिखा, “आप लोगों को सालगिरह मुबारक हो …. प्यार और अधिक प्यार.” अभिषेक बनर्जी, ताहिरा कश्यप, श्रुति हसन, डायना पेंटी, अनुष्का रंजन, मुकेश छाबड़ा, और कई अन्य लोगों ने कमेंट कर कपल को बधाई दी.

इन फिल्मों में दिखेंगे राजकुमार राव

इसी बीच, वर्कफ्रंट की बात करें, राजकुमार वर्तमान में अपनी हाल ही में रिलीज हुई नेटफ्लिक्स फिल्म, मोनिका, ओ माय डार्लिंग की सफलता को एंजॉय कर रहे है. इस सीरीज में हुमा कुरैशी, आकांक्षा रंजन कपूर और राधिका आप्टे मुख्य भूमिका है. जजमेंटल है क्या अभिनेता अगली बार अनुभव सिन्हा की आगामी सामाजिक ड्रामा, भीड में भूमि पेडनेकर के साथ दिखाई देंगे. इसके बाद, उनके पास जान्हवी कपूर के साथ मिस्टर एंड मिसेज माही भी हैं. दूसरी ओर, पत्रलेखा, प्रतीक गांधी के साथ फुले में अभिनय करेंगी, जिसमें वे सामाजिक कार्यकर्ताओं और सुधारकों महात्मा ज्योतिराव गोविंदराव फुले और सावित्रीबाई फुले की भूमिका निभाएंगी. अभिनेत्री कुणाल खेमू के साथ अमेजन प्राइम वीडियो की वेब सीरीज गुलकंद टेल्स में भी नजर आएंगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >