Munna Bhai 3 की 5 आधी-अधूरी स्क्रिप्ट लिख चुके हैं राजकुमार हिरानी, बोले- संजू घर आकर धमकी…

Munna Bhai 3: मुन्ना भाई एमबीबीएस फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अब राजकुमार हिरानी ने इसपर बड़ा अपडेट दिया है. उन्होंने कहा कि मुन्ना भाई के लिए मेरे पास पांच आधी-अधूरी स्क्रिप्ट हैं.

Munna Bhai 3: राजकुमार हिरानी ​बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर और सफल फिल्म निर्देशकों में से एक हैं. हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्म डंकी ने बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई की थी. इस मूवी में शाहरुख खान मेन लीड के तौर पर दिखाई दे रहे हैं. इससे पहले भी डायरेक्टर ने थ्री ईडियट्स, संजू, पीके और मुन्ना भाई एमबीबीएस जैसी ब्लॉकबस्टर दी है. अब एक इवेंट के दौरान उन्होंने मुन्ना भाई एमबीबीएस फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त को लेकर बड़ा अपडेट दिया है.

मुन्ना भाई एमबीबीएस 3 को लेकर क्या बोले राजकुमार हिरानी

इवेंट में दर्शकों से बात करते हुए फिल्म निर्माता ने कहा, “मेरे पास मुन्ना भाई की पांच आधी-अधूरी स्क्रिप्ट हैं. मैंने एक स्क्रिप्ट पर छह महीने बिताए, इंटरवल तक पहुंचा, और यह उससे आगे नहीं बढ़ पाया. मुन्ना भाई एलएलबी, मुन्ना भाई चल बेस, मुन्ना भाई चले अमेरिका और भी बहुत कुछ है.” डंकी फिल्म निर्माता ने कहा, ”सबसे महत्वपूर्ण फैक्टर यह है कि अगली किस्त पिछली फिल्मों से बेहतर होनी चाहिए, मैं अब उसी पर काम कर रहा हूं.”

राजकुमार हिरानी को संजय दत्त क्यों देंगे धमकी

राजकुमार हिरानी ने उस समय दर्शकों को हंसाकर लोट-पोट कर दिया जब उन्होंने बताया कि किस डर से वह मुन्ना भाई एमबीबीएस 3 बनाने के लिए इंस्पायर हो रहे हैं. निर्माता ने कहा, “मुझे लगता है कि संजू घर आ सकता है और मुझे अगला पार्ट जल्द से जल्द बनाने के लिए धमकी दे सकता है. वह वास्तव में एक और मुन्ना भाई फिल्म करना चाहते हैं.” बाद में उन्होंने कहा कि सीक्वल बनाने के लिए वह नए आइडिया सोच रहे हैं और जल्द ही इसपर कुछ अच्छा हो सकता है.

राजकुमार हिरानी ने अब तक नहीं दी है एक भी फ्लॉप फिल्म

राजकुमार हिरानी को ‘मुन्ना भाई एमबीबीएस’, ‘लगे रहो मुन्ना भाई’, ‘3 इडियट्स’, ‘पीके’, ‘संजू’ और ‘डंकी’ जैसी फिल्में बनाने के लिए जाना जाता है. हिरानी उन चुनिंदा फिल्म निर्माताओं में से एक हैं, जिनकी बॉक्स ऑफिस पर कभी कोई फिल्म फ्लॉप नहीं रही. उनकी आखिरी फिल्म शाहरुख खान-स्टारर डंकी थी, जो 2023 में रिलीज हुई थी. हिरानी वर्तमान में एक स्ट्रीमिंग शो पर काम कर र���े हैं, जिसमें विक्रांत मैसी हैं. निर्देशक ने अभी तक अपनी अगली फिल्म की घोषणा नहीं की है.

Also Read- Munna Bhai MBBS के लिए संजय दत्त-ग्रेसी सिंह नहीं, देवदास के ये एक्टर्स थे राजकुमार हिरानी की पहली पसंद

Also Read- Munna Bhai 3: डायरेक्टर राजकुमार हिरानी ने खोले फिल्म से जुड़े राज, बताया कहां तक कम्पलीट हुआ स्क्रिप्टिंग का काम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >