Coolie Box Office Collection Day 1: रजनीकांत की ‘कुली’ पहले दिन ब्लॉकबस्टर या फ्लॉप? वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार

Coolie Box Office Collection Day 1: रजनीकांत की फिल्म ‘कुली’ बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन तहलका मचाने को तैयार है.ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने हालिया इंटरव्यू में फिल्म के बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन का खुलासा किया है. जानें फिल्म की डे 1 परफॉर्मेंस.

Coolie Box Office Collection Day 1: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘कुली’ आखिरकार कल यानी 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस एक्शन ड्रामा फिल्म का निर्देशन लोकेश कनगराज कर रहे हैं. इस फिल्म के लिए दर्शक लंबे वक्त से आंखे बिछाए बैठे थे. ऐसे में अब जब इसे आने में एक दिन से भी कम वक्त रह गया है तो आइए ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला से जानते हैं कि फिल्म पहले दिन कितना का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करने वाली है.

कुली बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1

ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने जूम के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत में बताया कि “कुली बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने के लिए तैयार है. रजनीकांत की स्टार पावर, लोकेश कनगराज की हिट स्ट्रीक और पावरहाउस कलाकारों के साथ, यह सबसे अधिक प्रतीक्षित है. दिन 1? दुनिया भर में आश्चर्यजनक 150 करोड़ रु. दिन 2? एक और 100 करोड़ रुपये की कमाई. और असली ड्रामा? कुली बनाम वॉर 2 का मुकाबला. आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में, यह सीधा 50-50 का विभाजन है क्योंकि जूनियर एनटीआर के वफादार प्रशंसक और रजनी भक्त समान रूप से जोर-जोर से जयकार कर रहे हैं. यह सिर्फ एक रिलीज नहीं है, यह एक त्यौहार है!”

रजनीकांत के लिए ऋतिक रोशन का इमोशनल नोट

कुली के साथ कल ऋतिक रोशन की ‘वॉर 2’ भी आ रही है. अब इस बड़े क्लैश से ठीक पहले, ऋतिक रोशन ने रजनीकांत को बड़े पर्दे पर 50 साल पुरे करने को लेकर बधाई देते हुए लिखा, “एक अभिनेता के रूप में मैंने आपके साथ अपने पहले कदम रखे. रजनीकांत सर, आप मेरे पहले शिक्षकों में से एक थे, और आज भी एक प्रेरणा और आदर्श बने हुए हैं. पर्दे पर जादू के 50 साल पूरे करने पर बधाई!”

यह भी पढ़े: Coolie First Review: रजनीकांत की कुली का पहला रिव्यू आया सामने, टिकट खरीदने से पहले जरूर पढ़ें, हिट या फ्लॉप

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >