थप्पड़ मारता हुआ रोड तक… रजत दलाल ने दिग्विजय राठी को दी धमकी, VIDEO में देखें क्या कहा

रजत दलाल और दिग्विजय राठी के बाच बिग बॉस के 18वें सीजन में दोस्ती होने के बाद दुश्मनी शुरू हुई थी. बाद में दिग्विजय ने उनके बारे में गलत टिप्पणी की. अब रजत ने इसका बदला निकाला है.

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें बिग बॉस 18 के दूसरे रनरअप रजत दलाल को दिग्विजय राठी से लड़ाई करते हुए देखा जा सकता है. वह उन्हें खुलेआप धमकी भी दे रहे हैं. घटना दिल्ली के एक होटल के अंदर हुई, जहां वे चल रहे टीसीएल के एक कार्यक्रम में भाग ले रहे थे. वीडियो में दोस्त से दुश्मन बने रजत और दिग्विजय गाली गलौज और मारपीट कर रहे हैं.

रजत कहते हैं, “भाई (दिग्विजय) ने बोला था मैं एक अपराधी हूं, मेरे घर वालों को शर्म आती है मेरे साथ रहने में और मैं पुलिस से भागा हुआ हूं गुजरात में.” हालांकि दिग्विजय कहते हैं कि उन्होंने ऐसा कुछ नहीं कहा है. रजत ने आगे चलकर दिग्विजय की आलोचना करते हुए कहा, “मेरे भाई यहां से थप्पड़ मारता हुआ रोड तक लेकर जाऊंगा, टीसीएल गया तेल लेने.” तब दिग्विजय कहते हैं कि मार लो… अगर यही करना है, तो, गुस्से में रजत उनका कॉलर पकड़ते हैं, लेकिन तभी आसपास के लोग बीच में आ जाते हैं.

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरीChild Mental Health : बच्चे हो रहे हैं दबंग, रेप और आत्महत्या करने में भी नहीं करते संकोच, जानिए क्या है वजह

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >