Raja Shivaji का रेमो डिसूजा ने किया रिव्यू, बोले- उस दौर को महसूस कराती है

रेमो डिसूजा ने राजा शिवाजी में रितेश देशमुख के निर्देशन की जमकर तारीफ की और इसे बेहतरीन विजन बताया. उन्होंने कहा कि फिल्म सिर्फ इतिहास नहीं दिखाती बल्कि उसे महसूस भी कराती है.

रेमो डिसूजा ने हाल ही में रितेश देशमुख की जमकर तारीफ की. उन्होंने फिल्म राजा शिवाजी में रितेश के निर्देशन और उनकी सोच को बेहद प्रभावशाली बताया. यह फिल्म छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित है.

रेमो डिसूजा ने राजा शिवाजी फिल्म की जमकर तारीफ की

रेमो ने इंस्टाग्राम पर एक बिहाइंड द सीन वीडियो शेयर किया, जिसमें फिल्म का एक डांस सीक्वेंस दिखाया गया. इस वीडियो के साथ उन्होंने एक लंबा नोट भी लिखा. उन्होंने कहा कि रितेश ने जिस तकनीकी समझ, ईमानदारी और विजन के साथ इस कहानी को पर्दे पर उतारा है, वह काबिले तारीफ है. उनके मुताबिक, यह फिल्म सिर्फ इतिहास को दोहराती नहीं, बल्कि दर्शकों को उस दौर को महसूस भी कराती है.

राजा शिवाजी का हिस्सा बनकर खुश हैं रेमो

रेमो ने जेनेलिया की भी तारीफ की. उन्होंने कहा कि जेनेलिया की एक्टिंग काफी दमदार और इमोशनल है, जो लंबे समय तक दर्शकों के दिल में रहेगा. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इस फिल्म का हिस्सा बनना उनके लिए एक खास अनुभव रहा है, जिसे वह कभी नहीं भूल पाएंगे.

राजा शिवाजी के बारे में

‘राजा शिवाजी’ ऐतिहासिक प्रस्तुति के कारण शुरुआत से ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है. फिल्म में एक्शन, ड्रामा और देशभक्ति का मिश्रण देखने को मिलता है, जो शिवाजी महाराज की वीरता और रणनीतिक कौशल को दर्शाता है. फिल्म की स्टार कास्ट भी काफी मजबूत है, जिसमें विद्या बालन, संजय दत्त और अभिषेक बच्चन जैसे कलाकार शामिल हैं. इसके अलावा सलमान खान का कैमियो भी है.

यह भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस पर है जवानी तो इश्क होना है और पेड्डी का क्लैश तय, प्रोड्यूसर ने दिया बड़ा बयान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >