Raj Anadkat Birthday: असल जिंदगी में दोस्त नहीं है सोनू और टप्पू? जानें वजह

Raj Anadkat Birthday: तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम टप्पू यानी राज अनादकट आज अपना 26वां जन्मदिन मना रहे है. राज सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते है. हाल ही में एक्टर ने खुलासा किया कि वो अब शो में नजर नहीं आएंगे.

तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम टप्पू यानी राज अनादकट आज अपना 26वां जन्मदिन मना रहे है. राज शो में टप्पू का रोल निभाते है और पलक सिधवानी सोनू का रोल निभाती है. शो में उनकी बॉन्डिंग काफी अच्छी है.

लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि असल जिंदगी में राज और पलक दोस्त नहीं है. एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने कहा था, मैं और राज असल में दोस्त नहीं हैं. हम दोनों में केवल प्रोफशनल बॉन्ड है. सेट पर करीब 80 लोग होते हैं और जरूरी नहीं कि आपकी सभी से दोस्ती हो. स्क्रीन पर जो नजर आता है वो सिर्फ प्रोफेशनल व्यवहार है.

पलक सिधवानी ने कहा था, यह ऐसा ही है कि आप ऑफिस में काम करते हैं तो सभी के पक्के दोस्त नहीं कहलाने लगते. यही वजह है कि मै और राज अच्छे दोस्त नहीं हैं. हम एक प्रोफेशनल बॉण्ड शेयर करते है. वह मेरा वर्किंग पार्टनर है.

2017 में राज ने तारक मेहता शो में एंट्री ली थी. उन्होंने भव्य गांधी को रिप्लेस किया था. हालांकि बीते दिन एक्टर ने एक पोस्ट के जरिए बता दिया कि वो अब शो को छोड़ रहे है और अब शो में नजर नहीं आएंगे.

राज अनादकट सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते है. इंस्टाग्राम पर राज को 2 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते है. इसके अलावा उनका यूट्यूब पर खुद का एक चौनल भी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >