रणबीर-आलिया नहीं बल्कि इस शख्स की मिनी वर्जन है राहा, रिद्धिमा साहनी ने किया रिवील

आलिया भट्ट और रणवीर कपूर की बेटी राहा अपनी क्यूटनेस से हर किसी का दिल जीत लेती है. कई बार फैंस राहा को मॉम आलिया की फोटो कॉपी बुलाते हैं. हालांकि अब बुआ रिद्धिमा साहनी ने बताया कि स्टारकिड किसकी मिनी वर्जन है.

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी राहा सोशल मीडिया सेसेंशन है. उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस बेताब रहते हैं. स्टारकिड की क्यूटनेस पर हर कोई दिल हार बैठता है. वह जब भी कहीं जाती है, उनकी तसवीरें वायरल हो जाती है. हर कोई राहा को उनकी मॉम की कार्बन कॉपी कहता है. हालांकि अब बुआ रिद्धिमा साहनी ने बताया कि स्टारकिड किसकी मिनी वर्जन है.

राहा कपूर किस कपूर मेंबर की है कार्बन कॉपी

दरअसल रिद्धिमा साहनी ने आज अपने पिता ऋषि कपूर को बर्थडे विश किया. जहां उन्होंने राहा को अपने पापा का मिनी वर्जन कहा. उनका मानना है कि राहा उनकी तरह की दिखती है. कई बार फैंस भी स्टारकिड को देखकर ऋषि कपूर को याद करते हैं और उनका कहना है कि यंग में एक्टर की स्माइल बिल्कुल ऐसी ही थी.

रिद्धिमा ने पापा ऋषि कपूर के बर्थ एनिवर्सरी पर पोस्ट में क्या लिखा

पोस्ट में क्या लिखा रिद्धिमा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने पापा के साथ एक क्यूट की फोटो शेयर की, जिसके कैप्शन में लिखा, “हैप्पी बर्थडे पापा. काश आप यहां अपनी पोती और नातिन के साथ अपना खास दिन मनाते. आपकी “बंदरी” सैम बड़ी हो गई है और बेबी राहा सबसे प्यारी है. वह आपकी ही मिनी वर्जन है… पापा हम आपकी याद को हमेशा संजोकर रखेंगे, हम आपको बहुत याद करते हैं और आपके प्रति हमारा प्यार हर गुजरते दिन के साथ और गहरा होता जाता है.”

किस फिल्म की शूट के दौरान आलिया के साथ गई थी राहा

आलिया भट्ट की बेटी राहा को अक्सर अपनी मम्मा के साथ बाहर घूमते स्पॉट किया जाता है. वह कैमरे से बिल्कुल घबराती नहीं और अच्छे से स्माइल के साथ पोज करती हैं. हाल ही में जब आलिया अल्फा मूवी की शूटिंग करने गई तो राहा उनके साथ ही थी. राहा का जन्म नवंबर 2022 में हुआ था.

आलिया भट्ट अब कौन सी फिल्मों में आएंगी नजर

वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट फिलहाल फिल्म अल्फा में बिजी हैं. यह YRF की पहली भारतीय महिला जासूसी थ्रिलर है, जिसमें शरवरी भी हैं. अभिनेत्री वासन बाला की जिगरा का भी हिस्सा हैं, जिसमें वेदांग रैना भी हैं. यह फिल्म इस साल अक्टूबर में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

Read Also- ऋषि कपूर जैसा चेहरा और साथ में नीली आंखें राहा का लेटेस्ट वीडियो…उनकी क्यूटनेस पर आया फैन्स का दिल

Read Also- रणबीर कपूर ने बेटी राहा के साथ एन्जॉय की रविवार की सुबह, फैन्स बोले- ‘आलिया मिनी वर्जन’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >