Raat Akeli Hai The Bansal Murders Movie Review: खत्म होने के बाद भी दिमाग में देर तक गूंजती रहती है ‘रात अकेली है- द बंसल मर्डर्स’, जानें कैसी है फिल्म

Raat Akeli Hai The Bansal Murders Movie Review: फिल्म ‘रात अकेली है – द बंसल मर्डर्स’ रिलीज हो गई है और ये एक मर्डर मिस्ट्री है. फिल्म का हिस्सा नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी, चित्रांगदा सिंह, रजत कपूर, संजय कपूर हैं. फिल्म का निर्देशन हनी त्रेहान ने किया है.

फिल्म: रात अकेली है – द बंसल मर्डर्स
निर्देशक: हनी त्रेहान
कलाकार: नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी, चित्रांगदा सिंह, रजत कपूर, संजय कपूर, अखिलेंद्र मिश्रा, रेवती
अवधि: 2 घंटे 15 मिनट
रेटिंग: 3.5 स्टार्स
डिजिटल प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स
रिलीज डेट: 19 दिसंबर 2025

Raat Akeli Hai The Bansal Murders Movie Review: फिल्म ‘रात अकेली है – द बंसल मर्डर्स’ नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है. नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी, चित्रांगदा सिंह, रजत कपूर, संजय कपूर स्टारर फिल्म एक ऐसी क्राइम-ड्रामा फिल्म है जो बेहद सधी हुई गति से आगे बढ़ते हुए दर्शक के मन में गहराई तक उतर जाती है. यह फिल्म अपराध के बहाने उन अंधेरी गलियों में झांकती है, जहां सच, नैतिकता और भावनाएं आपस में टकराती नजर आती हैं.

जानें क्या है कहानी

‘रात अकेली है – द बंसल मर्डर्स’ की कहानी बंसल परिवार में घटित एक चौंकाने वाली वारदात से शुरू होती है, जहां एक रहस्यमयी हत्या पूरे परिवार को हिला कर रख देती है और कुछ लोगों की मौत हो जाती है. इस मामले की तह तक जाने की जिम्मेदारी सौंप दी जाती है इंस्पेक्टर जटिल यादव (नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी) को. शुरुआत में केस सीधा और सुलझा हुआ नजर आता है, लेकिन जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ती है, सच्चाई की कई छुपी परतें खुलने लगती हैं. एक अमीर खानदान की भव्य हवेली, उसकी मानसिकता और सालों से छिपे रहस्य धीरे-धीरे उजागर होते जाते हैं. आगे की कहानी जानने के लिए ये फिल्म देखना जरूरी है.

कलाकारों की एक्टिंग

नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी एक बार फिर अपने अभिनय से यह साबित करते हैं कि वह हर किरदार में जान फूंक देते हैं. वह एक ऐसा साधारण इंसान है, जो पेशेवर जिम्मेदारियों के साथ अपनी अंदरूनी उलझनों और निजी संघर्षों से भी लड़ रहा है.राधिका आप्टे और चित्रांगदा सिंह अपने किरदार में मजबूत छाप छोड़ती हैं. इसके अलावा संजय कपूर, रजत कपूर, अखिलेंद्र मिश्रा, प्रियंका सेतिया, दीप्ति नवल और रेवती ने अपने-अपने किरदारों को प्रभावी ढंग से निभाया है. निर्देशक हनी त्रेहान ने इस फिल्म के साथ अपने काम पर पूरी पकड़ दिखाई है.

यह भी पढ़ें Dhurandhar में अक्षय खन्ना को थप्पड़ मारने पर ऑन स्क्रीन पत्नी सौम्या टंडन ने तोड़ी चुप्पी, कहा- जैसे ही कैमरा ऑन हुआ, तुरंत एक कनेक्शन बन गया

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >