Nishi Singh: नहीं रही ‘कुबूल है’ फेम एक्ट्रेस निशी सिंह, पति ने आखिरी दिनों को यादकर कही ये इमोशनल बात

‘कुबूल है’ फेम एक्ट्रेस निशी सिंह का निधन हो गया. निशी काफी समय से बीमार चल रही थी और अब वो हमारे बीच नहीं रही. एक्ट्रेस के पति संजय सिंह भादली ने उनके आखिरी दिनों को यादकर बताया कि, दो दिन पहले ही एक्ट्रेस का 50वां जन्मदिन मनाया था.

Nishi Singh Death: टीवी इंडस्ट्री से एक बहुत बुरी खबर आ रही है. ‘कुबूल है’, और ‘इश्कबाज’ सुपरहिट सीरियल्स में काम करने वाली एक्ट्रेस निशी सिंह (Nishi Singh) अब नहीं रही. निशी पिछले चार सालों से बीमार थी और 17 सितंबर को उनकी हालत ज्यादा खराब हो गई थी. उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था. जिसके बाद 18 को उन्होंने आखिरी सांस ली. उनके निधन की जानकारी उनके पति संजय सिंह बादली ने दी.

निशी सिंह का निधन

एक्ट्रेस निशी सिंह ने कुछ दिन पहले ही अपना 50वां जन्मदिन मनाया था. उनके दो बच्चे है- बेटा 21 साल और बेटी 18 साल की है. निशी को साल 2019 फरवरी में पैरालिसिस अटैक पड़ा था. फरवरी 2020 में एक्ट्रेस को एक औऱ अटैक आया था. उनके पति के अनुसार एक्ट्रेस की हालत इस साल मई में एक और अटैक आने के बाद और खराब होने लगी.

संजय सिंह बादली ने कही ये बात

संजय सिंह बादली ने बताया कि उनकी आर्थिक मदद के लिए रमेश तौरानी, गुल खान, सुरभि चंदना और CINTAA आगे आए थे. निशी सिंह के आखिरी दिनों को याद करते हुए संजय ने ईटाइम्स को बताया, गले में गंभीर संक्रमण के कारण कुछ हफ्तों से वो खा नहीं पा रही थी. वो सिर्फ लिक्विड खाना ले रही थी. उनके 50वें बर्थडे पर वो बहुत खुश लग रही थी. मैंने उनसे उनके पसन्द के बेसन के लड्डू खाने को कहा था और उन्होंने खाया भी था.

Also Read: Bigg Boss 16 में उड़िया एक्ट्रेस प्रकृति मिश्रा का आना तय, MMS वीडियो को लेकर बटोर चुकी है लाइमलाइट
एक्ट्रेस की देखभाल के लिए बेटी ने छोड़ दी थी पढ़ाई

संजय सिंह बादली ने कहा, उसने जीने रहने के लिए बहुत संघर्ष किया. वह दोपहर 3 बजे के आसपास नहीं रही. सबसे बड़ा दर्द यह है कि वह 32 साल तक मेरे साथ रही. भले ही वह अस्वस्थ थी वह मेरे साथ थी. अब, मेरे पास कोई नहीं है. हमारे दो बच्चों के अलावा कोई नहीं है. मेरी बेटी ने अपनी मां की देखभाल के लिए अपनी पढ़ाई छोड़ दी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >