Pushpa 2 Trailer: पटना में पुष्पा 2 के ट्रेलर लॉन्च पर शत्रुघ्न सिन्हा ने तोड़ी चुप्पी, कहा- बिहार को गंभीरता से…

Pushpa 2 Trailer: अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म पुष्पा 2 का ट्रेलर पटना में 17 नवंबर को रिलीज किया जाएगा. फैंस के साथ-साथ शत्रुघ्न सिन्हा भी काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. उन्होंने कहा, ”यह हमारे लिए गर्व की बात है.”

Pushpa 2 Trailer: लंबे इंतजार के बाद पुष्पा 2 का ट्रेलर आज बिहार के पटना में रिलीज होने के लिए तैयार है. अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर यह फिल्म साल की मोस्ट अवेटेड मूवीज में से एक है. सिनेमाघरों में पुष्पा 2, 5 दिसंबर को दस्तक देगी. बिहार के लोग अल्लू अर्जुन की एक झलक पाने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं.

पुष्पा 2 का ट्रेलर इतने बजे होगा रिलीज

पुष्पा 2 का ट्रेलर 17 नवंबर को शाम 6 बजकर 03 मिनट पर पटना के गांधी मैदान में रिलीज किया जाएगा. निर्माताओं ने हाल ही में सोशल मीडिया पर ट्रेलर के रनटाइम का खुलासा किया, जो 2 मिनट और 44 सेकंड का होगा. इस घोषणा ने पहले ही सोशल मीडिया पर हलचल पैदा कर दी है, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर #Pushpa2Trailer और #AlluArjun जैसे हैशटैग ट्रेंड कर रहे हैं. फैंस पुष्पा राज की वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, वह किरदार जिसने साल 2021 की ब्लॉकबस्टर पुष्पा: द राइज में अपने दमदार एक्टिंग से दर्शकों के दिलों पर कब्जा कर लिया.

पुष्पा 2 के ट्रेलर लॉन्च पर क्या बोले शत्रुघ्न सिन्हा

बिहारी बाबू शत्रुघ्न सिन्हा पटना में हो रहे पुष्पा 2 के ट्रेलर लॉन्च से काफी खुश हैं. उन्होंने जूम संग इंटरव्यू में कहा, “मुझे बहुत खुशी है कि आखिरकार भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की ओर से बिहार को गंभीरता से लिया जा रहा है. पुष्पा जैसी बड़ी फिल्म का ट्रेलर रिलीज करने के लिए पटना जाना हमारे लिए गर्व की बात है. सुपर-डुपर स्टार अल्लू अर्जुन का बिहार जोरदार स्वागत करेगा. बिहार में हम अपने मेहमानों का सम्मान करना जानते हैं. विशेषकर अल्लू अर्जुन जैसा व्यक्ति जिसने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े हैं.

Read Also- Pushpa 2 Trailer Launch: अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना भी पहुंचेगी पटना, गांधी मैदान में लॉन्च होगा पुष्पा 2 का ट्रेलर

Read Also- Pushpa 2 Trailer: पटना में इस दिन रिलीज होगा साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म का ट्रेलर, डेट अभी कर ले नोट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >