Pushpa 2 Trailer Out: पुष्पा मतलब ट्रेंड, सामने आया अल्लू अर्जुन की फिल्म का धांसू ट्रेलर

Pushpa 2 Trailer Out: साल 2024 की मोस्ट अवेटेड फिल्म पुष्पा 2 द रूल का मोस्ट अवेटेड ट्रेलर आज रिलीज कर दिया गया. फिल्म में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की केमिस्ट्री आग लगाने वाली है. वहीं साउथ सुपरस्टार के एक्शन सीन्स देख आपके रौंगटे खड़े हो जाएंगे.

Pushpa 2 Trailer Out: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 का धमाकेदार ट्रेलर फाइनली रिलीज हो गया. मूवी में पुष्पा का राज देखने को मिल रहा है. वहीं उनके एक्शन सीन्स दर्शकों को खूब इम्प्रेस कर रहे हैं. साल 2024 की मोस्ट अवेटेड मूवी में रश्मिका मंदाना भी हैं. वह श्रीवल्ली के रूप में अपनी भूमिका दोहरा रही हैं. अल्लू अर्जुन के साथ उनकी केमिस्ट्री आग लगा रही है. फहद फासिल भी भंवर सिंह शेखावत के रूप में लौट रहे हैं.

पुष्पा 2 का ट्रेलर आउट

ट्रेलर की शुरुआत एक वॉयसओवर से होती है, जिसमें एक शख्स कहता है कि कौन है ये आदमी, जिसे न पैसों की परवाह है न पावर का खौफ.. जरूर इसे कोई गहरी चोट लगी है. इसके बाद पुष्पा की एंट्री के साथ एक दमदार डायलॉग सुनाई देता है, जिसमें कहा जाता है, पुष्पा सिर्फ एक नाम नहीं… पुष्पा मतलब ब्रांड. फिर अल्लू अर्जुन स्वैग के साथ आते हैं और धमा���ेदार एक्शन करते दिखाई देते हैं. अगले सीन में पुष्पा को अपनी श्रीवल्ली से डरते हुए दिखाया गया है, वह कहते हैं कि पुष्पा अपनी वाइफ से नहीं डरेगा तो क्या करेगा.

फैंस पुष्पा 2 के ट्रेलर को बता रहे हैं ब्लॉकबस्टर

अल्लू अर्जुन की फिल्म के ट्रेलर को देखकर फैंस अलग-अलग तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ”आग नहीं, जंगल की आग है अपना पुष्पा… फिल्म 2024 की ब्लॉकबस्टर होगी.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”अल्लू और रश्मिका की केमिस्ट्री कमाल की है… गर्दा उड़ा रहा है ट्रेलर.. सीन्स धमाकेदार हैं.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”पुष्पा मतलब ट्रेंड और अल्लू अर्जुन मतलब ब्लॉकबस्टर फिल्म.”

पुष्पा द राइज बॉक्स ऑफिस पर हुई थी सुपरहिट

पुष्पा द राइज साल 2021 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 350 करोड़ रुपये से अधिक का कलेक्शन किया, जो साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक बन गई. सुकुमार की ओर से निर्देशित मूवी में, अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना, फहद फासिल, श्रीलीला और प्रकाश राज जैसे शानदार कलाकारों की टोली है.

Also Read- Pushpa 2 Trailer: पटना में पुष्पा 2 के ट्रेलर लॉन्च पर शत्रुघ्न सिन्हा ने तोड़ी चुप्पी, कहा- बिहार को गंभीरता से…

Read Also- Pushpa 2 Trailer Launch: अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना भी पहुंचेगी पटना, गांधी मैदान में लॉन्च होगा पुष्पा 2 का ट्रेलर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >