Pushpa 2 Collection Day 3: अल्लू अर्जुन की फिल्म हिट हुई या फ्लॉप, 3 दिनों मेंं इतने करोड़ का किया कलेक्शन

Pushpa 2 Collection Day 3: अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म पुष्पा 2 द रूल रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर छा गई है. फिल्म ने दो दिनों में ही 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया. आइये जानते हैं तीसरे दिन इसने कितने करोड़ की कमाई की.

Pushpa 2 Collection Day 3: अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहद फासिल स्टारर पुष्पा 2: द रूल 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद से ही रिकॉर्ड तोड़ रही है. इसने आरआरआर, जवान, बाहुबली और केजीएफ का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है. तीसरे दिन भी अल्लू अर्जुन का क्रेज जारी रहा. सुकुमार की ओर से निर्देशित एक्शन ड्रामा 2021 रिलीज पुष्पा: द राइज की अगली कड़ी है.

पुष्पा 2 ने तीसरे दिन भी की तगड़ी कमाई

Sacnilk.com के अनुसार पुष्पा द रूल ने तीसरे दिन यानी शनिवार को 115.3 करोड़ रुपये की कमाई की. मॉर्निंग शो में ऑक्यूपेंसी 37.81 प्रतिशत, दोपहर के शो में 61.59 प्रतिशत और शाम के शो 73.59 में प्रतिशत रही. वहीं अल्लू अर्जुन की फिल्म ने हिंदी बेल्ट में 73.5 करोड़, तेलुगू में 31.5 करोड़ की कमाई की. जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 383.7 करोड़ हो गया. वहीं ओपनिंग डे पर मूवी ने 174.85 करोड़ अपने खाते में डाले थे. दूसरे दिन ये घटकर 93.8 करोड़ हो गया.

पुष्पा 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

  • Pushpa 2 Box Office Collection Day 1: 174.85 करोड़
  • Pushpa 2 Box Office Collection Day 2: 93.8 करोड़
  • Pushpa 2 Box Office Collection Day 3: 115.3 करोड़

Pushpa 2 Total Collection: 383.7 करोड़

पुष्पा 2 के बारे में

सुकुमार की ओर से निर्देशित और माइथ्री मूवी मेकर्स और मुत्तमसेट्टी मीडिया की ओर से निर्मित, फिल्म में अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहद फासिल पुष्पा राज, श्रीवल्ली और भंवर सिंह शेकावत के रूप में अपनी भूमिकाओं को दोहराते नजर आएंगे. इसके अलावा जगपति बाबू, धनंजय, राव रमेश, सुनील और अनसूया भारद्वाज जैसे अनुभवी कलाकार भी हैं. इसे कथित तौर पर 400 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया है. सीक्वल में लाल चंदन की तस्करी की कहानी जारी है.

Also Read: Pushpa 2: श्रीवल्ली की मौत का सस्पेंस खत्म, पुष्पा 3 में क्या होगा नया ट्विस्ट

Also Read: Pushpa 2 Ending Explained: पुष्पराज के नए दुश्मन की एंट्री के साथ ये राज खोलेगा फिल्म के तीसरे पार्ट के दरवाजे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >