Bigg Boss 16 Winner: सलमान खान को फिनाले से पहले मिला बिग बॉस 16 का विनर! इस नाम की हो रही चर्चा, आप भी जानिए

बिग बॉस 16 में प्रियंका चाहर चौधरी को एक मजबूत कंटेस्टेंट माना जाता है. शो में जिस तरह से उन्होंने गेम खेला है, उसकी तारीफ उनके चाहने वाले करते नहीं थकते. आए दिन ट्विटर पर प्रियंका के चाहने वाले उनके सपोर्ट में पोस्ट करते रहते है.

Bigg Boss 16 Winner: सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 16 इन दिनों फैंस का फेवरेट शो बना हुआ है. शो आखिरी चरण में है और फैंस ये जानने के लिए बेकरार है कि इस साल बिग बॉस की ट्राफी किसे मिलेगी. हालांकि असली विनर का खुलासा तो फिनाले में होगा, लेकिन सोशल मीडिया पर एक नाम विनर की चर्चा खूब तेजी से हो रही है. ये नाम है प्रियंका चाहर चौधरी का.

प्रियंका चाहर चौधरी को लेकर हो रही चर्चा

बिग बॉस 16 में प्रियंका चाहर चौधरी को एक मजबूत कंटेस्टेंट माना जाता है. शो में जिस तरह से उन्होंने गेम खेला है, उसकी तारीफ उनके चाहने वाले करते नहीं थकते. आए दिन ट्विटर पर प्रियंका के चाहने वाले उनके सपोर्ट में पोस्ट करते रहते है. ऐसे में उनके फैंस के लिए गुजन्यूज है. बिग बॉस तक के लेटेस्ट पोस्ट की मानें तो जिस तरह से सलमान खान ने अचानक प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ करनी शुरू कर दी. साथ ही साजिद खान को परी के लिए अपनी कास्टिंग बदलने के लिए मजबूर कर दिया. संकेत साफ और क्लियर है.


बिग बॉस 16 का कौन होगा विनर?

वहीं, सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चा है कि इस सीजन बिग बॉस की विनर प्रियंका चाहर चौधरी बनेगी. द खबरी के लेटेस्ट पोस्ट के अनुसार, प्रियंका चाहर चौधरी बिग बॉस 16 जीत रही हैं. इसे सेव करें और एक स्क्रीनशॉट लें. और फिनाले के दिन मुझे भेजे. द खबरी ने तो दावा कर दिया कि वो विनर बनेगी. इसके अलावा कई फैन क्लब ने एक्ट्रेस को विजेता मान लिया है.


टीना दत्ता ने कही थी ये बात

बिग बॉस 16 के घर में टीना दत्ता और शालीन भनोट के बीच की अनबन जल्द खत्म होने का नाम नहीं ले रही है. एक-दूसरे के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के बाद टीना ने हाल ही में शालीन के बारे में कुछ दावे किए. उन्होंने खुलासा किया कि घर में प्रवेश करने स��� पहले शालीन उनसे मिलने और एक ‘टीम’ बनाने के लिए बेताब थे और कहा कि अभिनेता ने उनसे कुछ मांगा है. सलमान ने इस बात पर उनकी क्लास लगाई और कहा कि आपने 15 सप्ताह तक अपने दिल में यह सब रखा जब तक कि शालीन के साथ चीजें अच्छी नहीं थीं, अब आप यह सब बता रहे हैं क्योंकि चीजें नहीं हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >