प्रीति जिंटा को फिर आमिर खान का साथ आने का इंतजार, ‘दिल चाहता है’ के बाद बोलीं- यादगार हो अगली फिल्म भी

25 साल बाद भी ‘दिल चाहता है’ की यादें ताजा हैं. प्रीति जिंटा अब आमिर खान के साथ दोबारा स्क्रीन शेयर करने की उम्मीद कर रही हैं.

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस प्रीति जिंटा जल्द ही बड़े पर्दे पर वापसी करने वाली हैं. इन दिनों वह अपनी अपकमिंग फिल्म ‘बटवारा 1947’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं. इसी दौरान उन्होंने आमिर खान के साथ दोबारा काम करने की इच्छा जाहिर की है.

‘दिल चाहता है’ की रीयूनियन में शामिल नहीं हो पाईं प्रीति

फरहान अख्तर की फिल्म ‘दिल चाहता है’ को रिलीज हुए 25 साल पूरे हो चुके हैं. इस खास मौके पर फिल्म से जुड़े सितारे एक बार फिर साथ नजर आए. हालांकि, प्रीति जिंटा इस रीयूनियन का हिस्सा नहीं बन पाईं, क्योंकि वह अपनी फिल्म ‘बटवारा 1947’ के प्रमोशन में व्यस्त थीं. मीडिया से बातचीत में प्रीति ने मजाकिया अंदाज में कहा कि उन्हें ‘दिल चाहता है’ की 25वीं सालगिरह के मौके पर कई पुरानी यादें साझा करने का मौका मिलना चाहिए था, लेकिन उन्हें अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए आना पड़ा.

आमिर खान के साथ फिर काम करना चाहती हैं प्रीति

प्रीति जिंटा ने साफ कहा कि वह आमिर खान के साथ दोबारा स्क्रीन शेयर करने का इंतजार कर रही हैं. एक्ट्रेस की इच्छा है कि दोनों की अगली फिल्म भी ‘दिल चाहता है’ की तरह लोगों के दिलों में अपनी खास जगह बनाए. प्रीति ने कहा कि ‘दिल चाहता है’ उनके लिए बेहद यादगार फिल्म रही है और उन्हें उम्मीद है कि आमिर के साथ उनका अगला प्रोजेक्ट भी उतना ही खास साबित होगा.

25 साल बाद भी खास है ‘दिल चाहता है’

फरहान अख्तर के निर्देशन में बनी ‘दिल चाहता है’ साल 2001 में रिलीज हुई थी. फिल्म में आमिर खान, सैफ अली खान, अक्षय खन्ना, प्रीति जिंटा, सोनाली कुलकर्णी और डिंपल कपाड़िया अहम भूमिकाओं में नजर आए थे. फिल्म की कहानी तीन दोस्तों की जिंदगी, प्यार और रिश्तों के इर्द-गिर्द घूमती थी. अपनी नई कहानी, शानदार अभिनय और यादगार संगीत की वजह से फिल्म को काफी पसंद किया गया.

8 साल बाद बड़े पर्दे पर लौटेंगी प्रीति

प्रीति जिंटा अब करीब 8 साल बाद थिएटर में वापसी कर रही हैं. उनकी पिछली थिएट्रिकल रिलीज ‘भैयाजी सुपरहिट’ साल 2018 में आई थी. अब वह ‘बटवारा 1947’ के जरिए एक बार फिर बड़े पर्दे पर नजर आएंगी.

ये भी पढ़ें: 8 साल बाद फिल्मों में लौटीं प्रीति जिंटा, पहले ही दिन नर्वस थीं एक्ट्रेस, बोलीं- 'समझ नहीं आ रहा था क्या करूं'

ये भी पढ़ें: Batwara 1947: सनी देओल से प्रीति जिंटा तक, किसने ली कितनी फीस? पूरी लिस्ट यहां


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nikita Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >