"मरून साड़ी" के बाद "कजरवा" से धमाल मचाएंगी Amrapali दुबे, निरहुआ के भाई संग किया रोमांस

इंस्टाग्राम पर Amrapali Dubey को 4.8 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं. फैंस उनकी नई फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं.

आम्रपाली (Amrapali) दुबे भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक हैं. उनकी फैन फॉलोइंग लाखों-करोड़ों में है और हर कोई उनकी एक झलक पाने के लिए उत्सुक रहता है. इंस्टाग्राम पर उन्हें 4.8 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं. फैंस उनकी नई फिल्मों और म्यूजिक वीडियोज का बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं. उनका नया म्यूजिक वीडियो रिलीज हो गया है.

आम्रपाली का नया गाना

आम्रपाली दुबे ने अपने नए गाने का टीज़र शेयर किया था. इस वीडियो टीजर में आम्रपाली के साथ निरहुआ के भाई प्रवेश लाल यादव नजर आ रहे हैं. टीजर देख कर पता चल रहा है कि गाना सुपरहिट होगा.

गाने में दोनो की जोड़ी लग रही ज़बर्दस्त

यूट्यूब के आम्रपाली दुबे ऑफिशियल चैनल पर आम्रपाली और प्रवेश लाल यादव की नई धमाकेदार म्यूजिक वीडियो आई है. वह अपनी ससुराल और मायके से प्राप्त विभिन्न 16 श्रृंगारों का वर्णन कर रही हैं. प्रवेश भी इस वीडियो सॉन्ग में बहुत शानदार लग रहा है.

‘मैरून कलर सड़िया ‘ ने बनाया नया रिकॉर्ड

नए गाने के रिलीज के बीच आपको बता दें कि आम्रपाली दुबे का हालिया रिलीज गाना “मरून कलर सड़िया” इन दिनों सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है. यह गाना रील्स और शॉर्ट्स के टॉप ट्रेंडिंग गानों में शामिल है. यूट्यूब पर भी इस गाने के वीडियो को 140 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. “मरून कलर सड़िया” के वीडियो में आम्रपाली दुबे के साथ दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ नजर आ रहे हैं, जबकि यह गाना नीलकमल सिंह और कल्पना ने मिलकर गाया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pallavi Pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >