प्रत्युषा बनर्जी के मौत पर एक्स बॉयफ्रेंड राहुल राज ने सालों बाद तोड़ी चुप्पी, कहा- वह कभी भी आत्महत्या...

Pratyusha Banerjee Suicide Case: टीवी एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी ने काफी वक्त पहले इस दुनिया को अलविदा कह दिया. हालांकि उनके फैंस ये जानना चाहते हैं, कि उन्होंने आत्महत्या क्यों की. अब सालों बाद उनके एक्स बॉयफ्रेंड ने इस राज पर से पर्दा उठाया है.

Pratyusha Banerjee Suicide Case: बालिका बधू की आनंदी यानी प्रत्युषा बनर्जी ने बड़े ही कम समय में काफी पॉपुलैरिटी हासिल की. उनकी एक्टिंग के सभी दीवाने हो गए. एक्ट्रेस को बिग बॉस में भी देखा गया था. आनंदी के रील और रियल दोनों पर्सनैलिटी को ऑडियंस पसंद करते थे. हालांकि साल 2016 में एक खबर आई, जिसमें कहा गया कि प्रत्युषा ने अपने अपारेटमेंट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. वहीं एक्ट्रेस के परिवार वालों ने उनके बॉयफ्रेंड पर मौत के लिए उकसाने का आरोप लगाया और राहुल के खिलाफ पुलिस थाने में एफआईआर भी दर्ज करवाई. फैंस हमेशा से ही जानना चाहते थे कि एक्ट्रेस ने आखिरकार ये कदम क्यों उठाया. अब सालों बात प्रत्युषा के एक्स बॉयफ्रेंड ने इसपर चुप्पी तोड़ी है और मौत के असल कारण का खुलासा किया है.

राहुल राज का दावा- प्रत्युषा ने नहीं किया सुसाइड

प्रत्युषा बनर्जी के एक्स बॉयफ्रेंड राहुल राज ने आजतक से बात करते हुए खुलासा किया कि उनका सुसाइड से कुछ भी लेना देना नहीं है. उन्होंने कहा, कि मैं और प्रत्युषा काफी खुश थे, सुसाइड वाले दिन से पहले हमदोनों ने एक दूसरे संग जमकर पार्टी की है और अच्छा समय बिताया. जब उनसे पूछा गया कि एक्ट्रेस को क्या हुआ था, जो उन्होंने बिना किसी को कुछ बताये ये कदम उठाया. जिसपर राहुल ने कहा कि प्रत्युषा कभी आत्महत्या नहीं कर सकती है. दरअसल प्रत्युषा अक्सर मुझे सुसाइड करने का वीडियो बनाकर डराया करती थी. उस दिन भी उसने कुछ ऐसा ही किया और फांसी लगाने का वीडियो बना रही थी और उसका बैलेंस बिगड़ा और ये हादसा हो गया.

प्रत्युषा की मां ने लगाया था ये आरोप

आपको बता दें कि प्रत्युषा के माता-पिता ने भी राहुल राज को ही मौत का जिम्मेदार बताया था. उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल ने मेरी बेटी को हमलोग के खिलाफ भड़काया और उसकी प्रॉपटी पर कब्जा कर लिया. हालांकि उस वक्त राहुल ने भी कहा था कि मैं अपराधी नही हूं. मैंने प्रत्युषा को नहीं मारा, बल्कि उसके माता-पिता के लालच ने मारा है. वह उनकी ना खत्म होने वाली डिमांड्स पूरी नहीं कर पा रही थी. मैंने उसे बचाने की कोशिश की ना की जान ली है.’

Also Read: Bholaa की सक्सेस पर राजकुमार संतोषी ने तोड़ी चुप्पी कहा, अजय देवगन के सिर पर कभी भी सफलता…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >