‘370 की बिरयानी विवाद’ से ज्यादा चौंकाने वाली है प्रणीत मोरे की नेटवर्थ, जानकर रह जाएंगे दंग

Pranit More Net Worth: कॉमेडियन प्रणीत मोरे ‘370 की बिरयानी’ वाले विवाद के बाद सुर्खियों में हैं. शो में हुए एक कमेंट को लेकर उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा. इस बीच उनकी नेटवर्थ को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है, जो लगभग 4 से 8 करोड़ रुपये बताई जा रही है.

Pranit More Net Worth: बिग बॉस 19 में नजर आ चुके कॉमेडियन प्रणीत मोरे इन दिनों लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. हाल ही में उनके शो ‘द प्रणीत मोरे शो’ के एक एपिसोड में हुए एक विवादित कमेंट ने सोशल मीडिया पर भारी बवाल खड़ा कर दिया है. इस विवाद के बाद अब उनकी पर्सनल लाइफ और नेटवर्थ को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं.

शो में हुआ ‘370 की बिरयानी’ विवाद

दरअसल, प्रणीत मोरे के शो में एक शख्स ने गर्लफ्रेंड और डेटिंग से जुड़ा एक आपत्तिजनक बयान दिया था. उसने कहा था कि उसने अपनी गर्लफ्रेंड को 370 रुपये की बिरयानी पर डेट पर ले गया था और उसे बदले में कुछ वसूलना था. इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर जमकर बहस छिड़ गई और शो के कॉन्टेंट पर भी सवाल उठने लगे.

ट्रोलिंग के बाद मांगी माफी

इस विवाद के बाद प्रणीत मोरे को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया. मामला बढ़ने पर उन्हें माफी भी मांगनी पड़ी. हालांकि, इसके बावजूद यूजर्स लगातार उन्हें निशाने पर ले रहे हैं और शो की कंटेंट स्टाइल पर सवाल खड़े कर रहे हैं.

नेटवर्थ को लेकर चर्चाएं तेज

इसी बीच प्रणीत मोरे की नेटवर्थ को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी कुल संपत्ति लगभग 4 से 8 करोड़ रुपये के बीच बताई जा रही है. कॉमेडी शो, लाइव परफॉर्मेंस, ब्रांड एंडोर्समेंट और सोशल मीडिया से उनकी कमाई होती है.

बिग बॉस से मिली पहचान

प्रणीत मोरे को असली पहचान रियलिटी शो बिग बॉस 19 से मिली थी. शो में उनकी कॉमेडी और बेबाक अंदाज ने उन्हें दर्शकों के बीच लोकप्रिय बना दिया था. हालांकि, कुछ मौकों पर उनके जोक्स को लेकर विवाद भी खड़े हुए थे.

सोशल मीडिया से दूरी

विवाद के बाद प्रणीत मोरे ने ट्रोलिंग से बचने के लिए अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स को प्राइवेट या डिएक्टिवेट कर दिया है. फिलहाल वह लो-प्रोफाइल मोड में नजर आ रहे हैं.

कुल मिलाकर, ‘370 की बिरयानी’ विवाद के बाद प्रणीत मोरे एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं और उनकी पॉपुलैरिटी के साथ-साथ ट्रोलिंग भी तेजी से बढ़ रही हैं.

यह भी पढ़ें: 370 Ki Biryani Controversy: जैसे हिमांशु की नौकरी गई, प्रणित मोरे का शो भी हो बंद, रश्मि देसाई के तीखे बोल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >