पॉलिटिक्स पर बनी इन वेब सीरीज को देख घूम जाएगा दिमाग, टीवी स्क्रीन से उठने नहीं देगी दमदार कहानी

1 / 1
पॉलिटिक्स पर बनी इन वेब सीरीज को देख घूम जाएगा दिमाग, टीवी स्क्रीन से उठने नहीं देगी दमदार कहानी
फुल स्क्रीन में देखें

Web Series

Web Series: आजकल वेब सीरीज देखना किसे पसंद नहीं है, हर कोई वीकेंड में नई तरीके की सीरीज को सर्च करता है और उसे फैमिली या फिर दोस्तों के साथ एंजॉय करता है. आज हम आपकों कुछ धांसू सीरीज के नाम बताएंगे, जो पॉलिटिक्स पर बनी है. इसके ट्विस्ट और टर्न आपके दिमाग को घूमा देंगे.

Web Series: पॉलिटिक्स पर बनी वेब सीरीज देखना हर किसी को पसंद है. इसके धमाकेदार ट्विस्ट से लेकर दमदार कहानी तक, दर्शकों को ये टीवी स्क्रीन से उठने नहीं देता है. आज कुछ ऐसी ही सीरीज के नाम बताएंगे, जिसे देख आपका दिमाग हिल जाएगा.

Maharani

महारानी
महारानी बिहार की राजनीति पर आधारित सबसे सफल वेब सीरीज में से एक है. सुभाष कपूर ने हुमा कुरेशी, सोहम शाह जैसे स्टार्स के साथ इस सीरीज का निर्माण किया है. इसके तीन सीजन अब तक आ चुके हैं. अगर आप देखने का प्लान कर रहे हैं, तो सोनी लिव पर एंजॉय करें.

Read Also- OTT पर मौजूद इन वेब सीरीज को बिल्कुल भी न करें मिस, एंटरटेनमेंट के साथ मिलेंगे धमाकेदार ट्विस्ट

रक्तांचल
रक्तांचल एक्शन से भरपूर राजनीतिक ड्रामा है, जो एमएक्स प्लेयर पर मौजूद है. वेब सीरीज की कहानी 1980 के दशक के दो उल्लेखनीय माफियाओं की वास्तविक जीवन की घटनाओं को दिखाती है.

Pataal lok

पाताल लोक
पाताल लोक अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रहा है और इसके जबरदस्त ट्विस्ट आपको अंत तक बांधे रखेगा. कहानी की बात करें तो एक पुलिस अधिकारी को पत्रकार पर हत्या के प्रयास का मामला सौंपा जाता है. जब उसकी पड़ताल कर रहा होता है, तो वह पाताल लोक में पहुंच जाता है.

तांडव
सैफ अली खान और सुनील ग्रोवर स्टारर वेब सीरीज तांडव अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है. यह वेब सीरीज आपको सत्ता और जोड़-तोड़ के बंद दरवाजों के अंदर ले जाती है और भारतीय राजनीति की सबसे अंधेरी गलियों को उजागर करती है.

Read Also- Bigg Boss OTT 3: इंतजार खत्म… इस दिन से शुरू होगा बिग बॉस का नया गेम, कंटेस्टेंट की लड़ाई आपको करेगी एंटरटेन

सिटी ऑफ ड्रीम्स
सिटी ऑफ ड्रीम्स एक बेहतरीन राजनीतिक ड्रामा है, जो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है. वेब सीरीज में अतुल कुलकर्णी, प्रिया बापट, सचिन पिलगांवकर, एजाज खान, सिद्धार्थ चांडेकर और आदिनाथ कोठारे मुख्य भूमिका में है.

मिर्जापुर
पंकज त्रिपाठी और अली फजल स्टारर मिर्जापुर अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है. वेब सीरीज की कहानी अखंडानंद त्रिपाठी की है, जिन्हें कालीन भैया के नाम से पॉपुलर हैं. वो उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल क्षेत्र में माफिया डॉन और मिर्जापुर के शासक थे.

Also Read- OTT Releases This Week: Gullak 4 से लेकर मैदान तक, गर्मी में बाहर ना जाकर फैमिली संग ओटीटी पर देखें ये मूवी-वेब सीरीज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >