इब्राहिम अली खान के इस फोटोशूट पर फैंस बोले- सैफ की कॉपी

Ibrahim Ali Khan Photoshoot- सैफ अली खान (Saif Ali Khan) के बेटे इब्राहिम अली खान (Ibrahim Ali Khan) ने एक ब्रैंड के लिए फोटोशूट कराया है. इब्राहिम का यह फोटोशूट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

मुंबई: सैफ अली खान (Saif Ali Khan) के बेटे इब्राहिम अली खान (Ibrahim Ali Khan) ने एक ब्रैंड के लिए फोटोशूट कराया है. इब्राहिम का यह फोटोशूट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. फैंस को उनका यह अंदाज बेहद पंसद आ रहा है और उन्हें पापा सैफ अली खान का कॉपी बता रहे हैं.

इस फोटोशूट में इब्राहिम अलग-अलग अवतार में नजर आ रहे है. एक तसवीर में उन्होंने व्हाइट पोलो नेकलाइन टीशर्ट पहन रखा है तो वहीं दूसरे में ब्लैक कलर की हुडी पहने दिख रहे हैं. दोनों ही तसवीर में इब्राहिम काफी हैंडसम लग रहे हैं.

हाल ही में सारा अली खान ने इब्राहिम के साथ सोशल मीडिया पर साथ में तसवीरें शेयर की थी. वहीं, इब्राहिम ने क्रिकेट खेलते हुए अपनी तस्वीर पोस्ट की थी, जो खूब वायरल हुई थी. इससे पहले उन्होंने पापा सैफ के साथ फोटो शेयर की थी और लिखा था, ‘सिर्फ मैं और ओल्ड मैन.’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

Published by: Prabhat Khabar

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >