Peddi के किरदार ने राम चरण को पूरी तरह बदल दिया, बोले- यह मेरे करियर का सबसे मुश्किल रोल है

Peddi: राम चरण ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘पेड्डी’ को लेकर बड़ा खुलासा किया है. एक्टर ने बताया कि इस फिल्म और उनके किरदार ने उन्हें एक इंसान और कलाकार के तौर पर बदल दिया है.

Ram Charan On Peddi Role: साउथ सुपरस्टार राम चरण इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘पेड्डी’ को लेकर चर्चा में हैं. यह फिल्म 4 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. रिलीज से पहले राम चरण ने बताया कि इस फिल्म ने उन्हें एक इंसान और एक अभिनेता के रूप में काफी बदल दिया है.

राम चरण ने अपने रोल के बारे में क्या कहा?

India Today से बातचीत में राम चरण ने बताया कि वह इस फिल्म में काम करके खुद को बहुत भाग्यशाली मान रहे हैं. उन्होंने कहा, “हम इस फिल्म में उन लोगों की आवाज बन रहे हैं, जिनकी बात कोई नहीं सुनता और जिन्हें समाज में पहचान की जरूरत है.” उन्होंने आगे कहा कि यह उनके पूरे करियर का सबसे मुश्किल रोल है. राम चरण ने यह भी कहा कि उनके साथ काम करने वाले कलाकार, बड़ी सफलता और उनके घर पर उनके पिता (चिरंजीवी) उन्हें हमेशा जमीन से जुड़े रहना सिखाते हैं.

कैसी है फिल्म की कहानी?

यह फिल्म एक स्पोर्ट्स ड्रामा है, यानी इसमें खेल-कूद और भरपूर एक्शन देखने को मिलेगा. कहानी गांव के एक ऐसे नौजवान लड़के की है, जो क्रिकेट, कुश्ती (रेसलिंग) और दौड़ने में माहिर है. गांव वाले उसे एक ‘लेजेंड’ मानते हैं. वह लड़का अपनी जिंदगी की मुश्किलों से लड़ते हुए और अपने टैलेंट के दम पर दुनिया में अपना नाम बनाने की कोशिश करता है. फिल्म में आपको थोड़ी दुश्मनी और प्यारी सी लव स्टोरी भी देखने को मिलेगी.

फिल्म में कौन-कौन से स्टार्स हैं?

इस फिल्म को बुची बाबू सना ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में राम चरण के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर लीड रोल में हैं. उनके अलावा शिवा राजकुमार, दिव्येंदु, बोमन ईरानी और जगपति बाबू जैसे बड़े और शानदार कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे.

बार-बार क्यों बदली रिलीज डेट?

शुरुआत में यह फिल्म 27 मार्च 2026 को आने वाली थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 30 अप्रैल कर दिया गया. लेकिन फिल्म का कुछ काम बाकी होने की वजह से और यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ के आगे बढ़ने के कारण, मेकर्स ने आखिरकार 4 जून 2026 को इसकी फाइनल रिलीज डेट तय कर दी है.

यह भी पढ़ें: Main Vaapas Aaunga: इम्तियाज अली ने ‘मैं वापस आऊंगा’ की कहानी पर तोड़ी चुप्पी, कहा- यह राजनीतिक नहीं, बल्कि एक निजी प्रेम कहानी है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >