Pawan Singh: बिग बॉस 19 ग्रैंड फिनाले से पहले पवन सिंह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा

Pawan Singh: बिग बॉस 19 ग्रैंड फिनाले से पहले भोजपुरी स्टार पवन सिंह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी मिली है. पुलिस ने कॉल की जांच शुरू कर दी है और पवन सिंह की सुरक्षा बढ़ा दी गई है, फिनाले में उनकी उपस्थिति अनिश्चित बनी हुई है.

Pawan Singh: आज, 7 दिसंबर को बिग बॉस 19 का ग्रैंड फिनाले होने जा रहा है, जिसका दर्शक लंबे समय से बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हालांकि, फिनाले के शुरू होने से पहले ही शो से जुड़ी एक चिंता जनक खबर सामने आई है. लोकप्रिय भोजपुरी स्टार पवन सिंह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी मिली है.

Bigg Boss 19 के ग्रैंड फिनाले में हुए शामिल

पवन सिंह इस ग्रैंड फिनाले में शामिल होने वाले थे, लेकिन मिली धमकी के बाद उनकी टीम सतर्क हो गई. पवन सिंह की टीम ने बताया कि उन्हें फिनाले से पहले धमकी भरा कॉल आया, जिसमें उन्हें चेतावनी दी गई कि अगर वे शो के होस्ट के साथ स्टेज साझा करते हैं तो उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं. इस धमकी के बाद पवन सिंह की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पुलिस ने तुरंत जांच शुरू कर दी है.

पवन सिंह की सुरक्षा बढ़ाई गई

पुलिस ने कॉलर के नंबर की तकनीकी जांच शुरू कर दी है. कॉल डिटेल रिकॉर्ड्स (CDRs) की मदद से यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि धमकी कहां से आई थी. सुरक्षा एजेंसियों ने पवन सिंह के आसपास की सुरक्षा बढ़ा दी है और फिनाले के दौरान उनके लिए विशेष सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं.

पवन सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक दिन पहले ही फिनाले में शामिल होने की जानकारी दी थी. उन्होंने लिखा था कि वे “भाईजान के साथ बिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले में” दर्शकों के बीच होंगे. पवन सिंह की इस उपस्थिति को उनके फैंस लंबे समय से देखने के लिए उत्सुक थे.

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 Finale LIVE: सलमान खान ने बसीर अली को फिनाले में लगाई फटकार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >