'रिपोर्ट सही आई है ना रे...?' डॉक्टर की रिपोर्ट देख टेबल पर फेंकी फाइल, पवन सिंह ने एलेक्सा को कहा 'मौसी-भौजी'

Bhojpuri Bawaal: 'भोजपुरी बवाल' के सेट से पवन सिंह अपनी मेडिकल रिपोर्ट को लेकर परेशान दिखें और जब एलेक्सा की मदद से 'TLC' और लिवर-किडनी की रिपोर्ट समझने की कोशिश की, तो वहां मौजूद लोग हंस-हंसकर लोटपोट हो गए. जानिए क्या है पूरा मामला.

Bhojpuri Bawaal: भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें वह अपनी सेहत और मेडिकल रिपोर्ट को लेकर चिंता करते नजर आ रहे हैं. यह वीडियो उनके नए शो 'भोजपुरी बवाल' के सेट का है. यह शो 2 अगस्त से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रहा है.

What was in the Vedio: क्या था वीडियो में

वीडियो में पवन सिंह अपनी टीम के साथ सोफे पर बैठे दिखाई देते हैं. वह बार-बार पूछते हैं, "रिपोर्ट सही आई हैं ना रे?" इस पर उनकी टीम उन्हें भरोसा दिलाती है कि सब ठीक होगा और लाखों लोगों की दुआएं उनके साथ हैं.

">

पवन सिंह बताते हैं कि उन्हें ओवरथिंकिंग की आदत है. इसलिए डॉक्टर की रिपोर्ट समझने का इंतजार करने के बजाय वह खुद ही इंटरनेट और एलेक्सा की हेल्प से मेडिकल शब्दों का मतलब जानने लगते हैं. जब उनकी टीम ने एलेक्सा से 'TLC' का मतलब पूछा, तो जवाब मिला "Tender Loving Care". यह सुनकर वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गए. इसके बाद पवन सिंह ने हीमोग्लोबिन और किडनी-लिवर से जुड़ी रिपोर्ट भी खुद समझने की कोशिश की.

Alexa is Aunt and Sister in Law - Pawan Singh: अलेक्सा मौसी है, भोजी हैं

रिपोर्ट देखते हुए उन्होंने उसमें लिखे 10,700 के आंकड़े पर ध्यान दिया और कहा कि अगर सामान्य रेंज 6,000 से 15,000 के बीच है, तो रिपोर्ट ठीक होनी चाहिए. लेकिन जब उन्होंने देखा कि इस आंकड़े को अलग तरीके से दिखाया गया है, तो वह उलझन में पड़ गए. मेडिकल शब्द समझ नहीं आने पर वह परेशान हो गए और गुस्से में रिपोर्ट की फाइल टेबल पर फेंक दी.

इसी दौरान डॉक्टर का फोन आता है. पवन सिंह डॉक्टर से कहते हैं कि उन्होंने खुद रिपोर्ट देख ली है और एलेक्सा से भी काफी जानकारी ले ली है. इस पर डॉक्टर मजाक में पूछते हैं, "ये एलेक्सा कौन है?" जवाब में पवन सिंह हंसते हुए कहते हैं, "अब हमें क्या पता सर, एलेक्सा मौसी हैं, चाची हैं या भौजी!" उनका यह जवाब सुनकर वहां मौजूद सभी लोग हंस पड़ते हैं.

About Bhojpuri Bawaal: भोजपुरी बवाल के बारे में 

भोजपुरी बवाल शो आप टेलीविजन में कलर्स पर और OTT में जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं. इसमें भोजपुरी इंडस्ट्री के कई सितारों की प्रोफेशनल और पर्सनल जिंदगी से जुड़े दिलचस्प, अनसुने किस्से, संघर्ष और मनोरंजक पल दर्शकों को देखने को मिलेंगे.

यह भी पढ़ें: कभी स्टेज पर पड़े थे पत्थर, आज है भोजपुरी का 'पावर स्टार'- इस एक्टर ने 'Bhojpuri Bawaal' में किया खुलासा


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Asha Kumari

आशा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, OTT, बॉक्स ऑफिस, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स कवर करती हैं. उनकी कोशिश यही रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचाई जाए.

आशा को एंटरटेनमेंट बीट हमेशा से पसंद रहा है, इसलिए वह एंटरटेनमेंट की हर बड़ी खबर, ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण अपडेट्स पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि खबरें सिर्फ जानकारी तक सीमित न रहें, बल्कि दिलचस्प और आसान भाषा में हों, ताकि रीडर्स इनसे जुड़ाव महसूस करें.

शिक्षा (Education)

झारखंड की रहने वाली आशा ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से इंग्लिश जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है.

पत्रकारिता की शुरुआत 

आशा को कंटेंट राइटिंग में ढाई साल का अनुभव है. अपने करियर की शुरुआत उन्होंने ‘द पैम्फलेट’ (The Pamphlet) में न्यूज राइटर के तौर पर की थी. इसके बाद उन्होंने आउटलुक (Outlook) में लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर के तौर पर काम किया. इसके साथ ही, आशा ने ईटीवी भारत (ETV Bharat) और हिंदुस्तान टाइम्स (Hindustan Times) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में इंग्लिश कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिया है.

ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >