Pawan Singh Chumma Song: पवन सिंह का चुम्मा गाना हुआ रिलीज, राजकुमार राव और तृप्ति संग उड़ाया गर्दा, देखिए वीडियो

Pawan Singh Chumma Song: फिल्म “विक्की और विद्या का “चुम्मा” गाना रिलीज हो गया है, जिसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं.

Pawan Singh Chumma Song: मेगास्टार पवन सिंह के गानों का क्रेज दुनियाभर में है. भोजपुरी के साथ-साथ पवन सिंह हिंदी गानों में भी अपनी आवाज दे रहे हैं. हाल ही में पवन सिंह का गाना स्त्री 2 में आया था. इस गाने का नाम “आई नई” था जिसे लोगों ने खूब पसंद किया. अब फिल्म “विक्की और विद्या का गाना “चुम्मा” रिलीज हो गया है, जो इंटरनेट पर धूम मचा रहा है.

फिल्म “विक्की और विद्या का गाना चुम्मा हुआ रिलीज

फिल्म “विक्की और विद्या का गाना चुम्मा रिलीज हो गया है. इस गाने को पवन सिंह ने गाया है.  चुम्मा सॉग टी सीरीज पर रिलीज किया गया है. इस गाने को रिलीज हुए अभी अभी 1 घंटा हुआ है लेकिन 7 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है.  पवन सिंह के चुम्मा गाने में राजकुमार राव और तृप्ती नजर आ रही हैं. इस समय यह गाना ट्रेंड कर रहा है.

दर्शक कर रहे थे बेसब्री से इंतजार

अपकमिंग फिल्म “विक्की और विद्या का “चुम्मा” गाने का दर्शक बेसब्री से इंतज़ार में बैठे हुए थे. फिलहाल अभी यह गाना रिलीज हो गया है. इसमे पवन सिंह अपनी आवाज का जादू दिखा रहे हैं तो वहीं राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी धमाकेदार डांस करते हुए नजर आ रहे हैं. पवन सिंह के साथ-साथ राजकुमार राव की एनर्जी भी देखते बन रही है.

फिल्म “विक्की और विद्या इस दिन होगी रिलीज

याद दिला दें कि कॉमेडी ड्रामा फिल्म “विक्की और विद्या’’ में राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी लीड रोल में नजर आने वाले हैं साथ ही मल्लिका शेरावत भी नजर आएंगी. “विक्की और विद्या’’ इसी साल अक्टूबर में शुक्रवार यानी कि 11 अक्टूबर को रिलीज होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shweta pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >