OG 2 Film: 250 करोड़ से ज्यादा कमाने वाली OG का बनेगा सीक्वल, पवन कल्याण ने दिया बड़ा अपडेट

OG 2 Film: पवन कल्याण ने ‘OG 2’ को लेकर बड़ा अपडेट दिया है. उनकी प्रोडक्शन कंपनी ने बताया है कि निर्देशक सुजीत के विदेश से लौटने के बाद फिल्म के दूसरे पार्ट पर चर्चा होगी.

OG 2 Film: पवन कल्याण के फैंस लंबे समय से फिल्म ‘OG’ के दूसरे पार्ट का इंतजार कर रहे हैं. अब एक्टर और आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने फिल्म के सीक्वल को लेकर बड़ा अपडेट दिया है. उनकी प्रोडक्शन कंपनी पवन कल्याण क्रिएटिव वर्क्स ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर साफ कर दिया है कि OG 2 बनने जा रही है.

क्या कहा गया पोस्ट में?

प्रोडक्शन हाउस ने अपने पोस्ट में लिखा, “जैसा वादा किया गया था, वह जरूर करेंगे. सही समय की जानकारी वह खुद देंगे. निर्देशक सुजीत के विदेश से लौटने के बाद OG 2 पर चर्चा की जाएगी.”

लंबे समय से लोग जानना चाहते थे कि OG का दूसरा पार्ट आएगा या नहीं. अब इस पोस्ट से साफ हो गया है कि मेकर्स OG 2 पर काम करने की तैयारी कर रहे हैं.

फैंस के रिएक्शन

क्यों खास थी पवन कल्याण की OG?

पिछले साल रिलीज हुई ‘OG’ पवन कल्याण के करियर की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक रही. यह फिल्म उस समय रिलीज हुई थी जब पवन कल्याण आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री का पद संभाल चुके थे. फिल्म में उनका स्टाइलिश गैंगस्टर अवतार दर्शकों को काफी पसंद आया था.

बॉक्स ऑफिस पर किया था शानदार प्रदर्शन

Og box office report, pc: sacnilk

‘OG’ ने बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार कमाई की थी. फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 194.16 करोड़ रुपये रहा था. वहीं इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 229.97 करोड़ रुपये तक पहुंचा था. विदेशों में फिल्म ने 65.25 करोड़ रुपये कमाए थे. कुल मिलाकर फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 295.22 करोड़ रुपये रहा था. अपनी दमदार कमाई के दम पर यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई थी.

फिल्म में नजर आए थे ये सितारे

फिल्म में प्रियंका मोहन ने लीड एक्ट्रेस की भूमिका निभाई थी. वहीं बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी ने खलनायक का किरदार निभाकर तेलुगु फिल्मों में डेब्यू किया था. उनकी परफॉर्मेंस को भी दर्शकों ने काफी पसंद किया था.

यह भी पढ़ें: Peddi: शूटिंग के दौरान राम चरण को एकटक देखती रह गईं जाह्नवी कपूर, खुद सुनाया यह मजेदार किस्सा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >