Khan Sir: खान सर का कौन सा किस्सा सुनकर इमोशनल हो गए कपिल शर्मा, बोले- आप ग्रेट हो...

Khan Sir: मशहूर कॉमेडी शो द कपिल शर्मा शो में जल्द ही पटना के मशहूर खान सर आने वाले हैं. यहां खान सर बच्चों की शिक्षा पर बात करेंगे. जिसे सुनकर कपिल और अर्चना इमोशनल हो जाएंगे.

Khan Sir in TKSS: पॉपुलर कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ के हर एक एपिसोड को दर्शक काफी ज्यादा पसंद करते हैं. यह शो टीआरपी लिस्ट में अक्सर टॉप पर रहता है. इसमें हर हफ्ते नये-नये सेलेब्स आते हैं और हंसी के ठहाके लगते हैं. आने वाले एपिसोड में पटना के खान सर (Khan Sir) यानी फैजल खान बतौर गेस्ट बनकर आएंगे. इसके अलावा उनके साथ मोटिवेशनल स्पीकर्स गौर गोपाल दास, विवेक बिंद्रा, और सिंगर्स अल्ताफ राजा, श्वेता शेट्टी, शब्बीर कुमार और सुनीता राव नजर आएंगे. यहां खान सर कई राज खोलते दिखाई देंगे.

खान सर ने सुनाई कहानियां

सोनी की ओर से द कपिल शर्मा शो का लेटेस्ट प्रोमो जारी किया गया है. इसमें खान सर बताते हैं कि कैसे उन्होंने यूपीएससी को छात्रों के लिए पढ़ाने और उन्हें आगे बढ़ाने का फैसला किया. उन्होंने कक्षाओं की फीस घटाकर 7,500 रुपये कर दी. उन्होंने अपने संस्थान में पढ़ने के लिए आने वाले छात्रों की कहानियों को भी साझा किया, उन्होंने कहा, “एक लड़की मेरे पास आई और कहा कि सर कृपया मेरी क्लास को सुबह कर दीजिए. मैंने पूछा कि क्यों, जिस पर उसने जवाब दिया कि मैं शाम को बर्तन धोने जाती हूं.” ये सब सुनकर मेरा दिल टूट गया.

https://www.instagram.com/p/CnGcBOyMzlc/
खान सर की बात सुनकर इमोशनल हुए कपिल

इसके बाद खान सर ने एक और किस्सा साझा करते हुए कहा, एक लड़का था, जो बालू बेचता था और वह उससे मेरी फीस चुकाता था. मैं उससे वह पैसा नहीं ले सकता था. मैंने उस दिन फैसला किया कि कोई भी जो पढ़ना चाहता है या फिर जहां तक पढ़ना चाहता है, मैं सब करुंगा. खान सर की कहानी सुनकर कपिल भावुक हो जाते हैं और सभी फैजल खान की नेक पहल के लिए तालियां बजाते हैं.

https://www.instagram.com/p/CnEnS6DuMlm/
Also Read: Bhuvan Bam: कभी घंटों लाइन में खड़े रहने पर भी नहीं मिलती थी नौकरी, जानें भुवन बम का स्टारडम से पहले का संघर्ष
रवीना टंडन का नाम सुनकर शर्मा गए खान सर

एक प्रोमो में खान सर बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन (Raveena Tandon) का नाम सुनकर शर्मा गए. जहां कपिल ने खान सर से पूछा कि वह रवीना को फॉलो करते हैं क्या. ये सुनकर कपिल शर्मा गए और ब्लश करने लगे. उनकी मुस्कुराहट देखकर कपिल शर्मा मजाकिया अंदाज में कहते हैं कि रवीना का नाम सुनते ही वह कितना मुस्कुराने लगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >