Pathaan Teaser Out: शाहरुख खान के जन्मदिन पर रिलीज हुआ पठान का टीजर, धमाकेदार एक्शन करते दिखे एक्टर

बॉलीवुड के किंग खान आज अपना 57वां जन्मदिन मना रहे है. अपने जन्मदिन पर एसआरके ने फैंस को खास गिफ्ट दिया है. पठान फिल्म का मोस्ट अवेटेड टीजर आज रिलीज कर दिया गया है.

शाहरुख खान को बॉलीवुड इंडस्ट्री का बादशाह कहा जाता है. एक्टर आज अपना 57वां जन्मदिन मना रहे है. उनके जन्मदिन को और भी ज्यादा खास बनाने के लिए उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म पठान का टीजर रिलीज कर दिया गया है. यकीन मानिये एसआरके का धमाकेदार टीजर देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. वीडियो में शाहरुख को जबरदस्त एक्शन करते देखा जा सकता है. फिल्म में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी हैं. इसका निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है.  यशराज बैनर्स में बनी ये फिल्म 25 जनवरी को रिलीज होगी.  फिल्म को हाई-ऑक्टेन एक्शन फिल्म बताया जा रहा है. फिल्म में सलमान खान कैमियो करते नजर आएंगे.

पठान का टीजर रिलीज

ट्रेलर की शुरुआत एक महिला के साथ होती है, जो डिंपल कपाड़िया की तरह लगती है, वो एक वॉयसओवर में कहती है कि पठान को दुश्मनों ने पकड़ लिया था और अपने आखिरी मिशन पर उसे बहुत तंग किया था, लेकिन पठान इतनी आसानी से नहीं मारा जाता. जिसके बाद शाहरुख खान की धमाकेदार एंट्री होती है. इसके बाद हॉट लेडी दीपिका पादुकोण की एंट्री होती है. वह पठान के साथ रोमांस करते हुए कुछ बदमाशों की पिटाई भी करती है.

Also Read: Shah Rukh Khan Birthday: कुछ इस तरह अपना 57वां जन्मदिन मनाएंगे किंग खान! जानें शाहरुख खान का बर्थडे प्लान
शाहरुख खान का जन्मदिन

शाहरुख खान ने बुधवार को अपने 57वें जन्मदिन के मौके पर ट्रेलर-टीजर जारी किया. सिद्धार्थ आनंद के साथ यह उनकी पहली फिल्म है, जो इससे पहले ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ के साथ वॉर बना चुके हैं. शाहरुख की आखिरी फिल्म 2018 में आनंद एल राय के साथ जीरो थी. पठान के अलावा, उनके पास राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित तापसी पन्नू के साथ डंकी और नयनतारा की सह-कलाकार एटली द्वारा जवान भी हैं. दीपिका पादुकोण ने शाहरुख के साथ ओम शांति ओम, हैप्पी न्यू ईयर और चेन्नई एक्सप्रेस जैसी कई फिल्मों में अभिनय किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >