पेटी बांध ली..? तो चलें, पठान फिल्म का नया पोस्टर आउट, एक्शन लुक में SRK को देख फैंस बोले- इंतजार नहीं…

शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म पठान का नया पोस्टर जारी कर दिया गया है. पोस्टर में किंग खान के एक्शन लुक को देखकर फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हो गए है. गौरतलब है कि ये फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) इन-दिनों अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘पठान’ (Pathaan) को लेकर काफी सुर्खियां में बने हुए है. किंग खान के जन्मदिन पर फिल्म का धमाकेदार टीजर रिलीज किया गया था. अब फिल्म का नया पोस्टर जारी कर दिया गया है, पोस्टर के साथ फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ गई है. दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की मुख्य भूमिकाओं वाली फिल्म पठान 25 जनवरी, 2023 को हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज हो रही है.

पठान का नया पोस्टर

सिद्धार्थ आनंद द्वारा अभिनीत, पठान एक एक्शन एंटरटेनर है. निर्माताओं ने इस साल की शुरुआत में मार्च में फिल्म के टीजर प्रोमो आउट किए थे. अब किंग खान ने नया पोस्ट इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इसके कैप्शन में एक्टर ने लिखा, ”पेटी बांध ली है..? तो चलें!!! #55DaysToPathaan #YRF50 के साथ #पठान का जश्न 25 जनवरी, 2023 को अपने पास एक बड़ी स्क्रीन पर मनाएं…हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज. @दीपिका पादुकोण @thejohnabraham #सिद्धार्थआनंद @yrf.

फैंस कर रहे कमेंट

पोस्टर में, हम दीपिका पादुकोण को बंदूक के साथ पोज देते हुए देख सकते हैं, बैकलेस ब्लैक गाउन में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही हैं, जबकि शाहरुख खान भी काले रंग की शर्ट में बंदूक दिखा रहे हैं. जॉन अब्राहम के साथ भी ऐसा ही है, जो रफ और टफ लुक में दिख रहे हैं. पोस्टर पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे है. एक यूजर ने लिखा, ”लीजेंड इज बैक…इस फिल्म का और इंतजार नहीं कर सकता”. एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”अब जल्दी से ट्रेलर लॉन्च कर दो…सर बहुत दिनों से पेटी बांधी है ना तो अब टूट सकती है.” एक अन्य यूजर ने लिखा, पेटी बांध ली है…बस आपके भौकाल मचाने का इंतजार कर रहा हूं.”

Also Read: Pathaan Teaser Out: शाहरुख खान के जन्मदिन पर रिलीज हुआ पठान का टीजर, धमाकेदार एक्शन करते दिखे एक्टर
पठान का धमाकेदार टीजर

टीजर की शुरुआत एक महिला के साथ होती है, जो डिंपल कपाड़िया की तरह लगती है, वो एक वॉयसओवर में कहती है कि पठान को दुश्मनों ने पकड़ लिया था और अपने आखिरी मिशन पर उसे बहुत तंग किया था, लेकिन पठान इतनी आसानी से नहीं मारा जाता. जिसके बाद शाहरुख खान की धमाकेदार एंट्री होती है. इसके बाद हॉट लेडी दीपिका पादुकोण की एंट्री होती है. वह पठान के साथ रोमांस करते हुए कुछ बदमाशों की पिटाई भी करती है. वर्कफ्रंट की बात करें तो, शाहरुख खान निर्देशक एटली की नई फिल्म जवान में नयनतारा के साथ दिखाई देंगे और फिर ��िर्देशक राजकुमार हिरानी के साथ डंकी में तापसी पन्नू के साथ पहली बार सहयोग करेंगे. दोनों फिल्में अगले साल रिलीज होने वाली हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >