Panchayat से लेकर Mirzapur तक, IMDb की हाईएस्ट रेटिंग वाली इन वेब सीरीज को बिल्कुल भी न करें मिस

1 / 1
Panchayat से लेकर Mirzapur तक, IMDb की हाईएस्ट रेटिंग वाली इन वेब सीरीज को बिल्कुल भी न करें मिस
फुल स्क्रीन में देखें

panchayat

ओटीटी पर कई धमाकेदार वेब सीरीज मौजूद है, जो आपको एंटरटेनमेंट के साथ-साथ आपका टाइमपास भी करवाएगी. आज हम आपको कुछ ऐसी ही सीरीज के नाम बताएंगे, जिसकी IMDb पर जबरदस्त रेटिंग मिली है.

अब वेब सीरीज का दौर चल रहा है. फिल्मों से ज्यादा वेब सीरीज बनाई जा रही है. दर्शक भी सीरीज देखने के शौकीन हो गए हैं. ऐसे में मेकर्स हर साल अलग-अलग जॉनर के शो बनाते हैं, जो दर्शकों को पसंद आए. आज हम आपको कुछ ऐसी ही वेब सीरीज के नाम बताएंगे, जिसे IMDb पर धांसू रेटिंग मिली है.

Panchayat

पंचायत
जितेंद्र कुमार की कॉमेडी ड्रामा सीरीज पंचायत के दोनों सीजन ब्लॉकबस्टर रहे हैं. अब 28 मई को तीसरा सीजन भी अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने के लिए तैयार है. इसकी कहानी इंजीनियर ग्रेजुएट अभिषेक के सफर की है.

सेक्रेड गेम्स
भारत की सबसे अधिक पसंद की जाने वाली वेब सीरीज में से एक, सेक्रेड गेम्स भी है, जिसे IMDb पर जबरदस्त रेटिंग मिली है. सीरीज में सैफ अली खान और नवाजुद्दीन सिद्दीकी हैं और यह आपको मनोरंजन की गारंटी देता है.

Also Read- OTT पर मौजूद 5 सबसे महंगी वेब सीरीज, बनाने में लगे बड़े फिल्मों से भी ज्यादा पैसे, अभी लिस्ट देखकर करें एंजॉय

Mirzapur 3

मिर्जापुर
पंकज त्रिपाठी की पॉपुलर वेब सीरीज मिर्जापुर के दोनों सीजन ब्लॉकबस्टर हिट साबित हुए थे. सीरीज अखंडानंद त्रिपाठी पर केंद्रित है, जिसे कालीन भैया के नाम से भी जाना जाता है, जो मिर्जापुर में अवैध संचालन चलाने वाला एक आपराधिक मास्टरमाइंड है. इसे आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

Scam 1992

स्कैम 1992- द हर्षद मेहता स्टोरी
यह वेब सीरीज साल 2020 में सोनी लिव पर रिलीज होने के साथ ही चर्चा का विषय बन गई थी. इसमें स्टॉक मार्केट के सबसे बड़े घोटाले को दर्शाया गया है. यह एक क्राइम बेस्ड वेब सीरीज है. इसका निर्देशन हंसल मेहता ने किया है.

Also Read- Mirzapur 3 से लेकर Gullak 4 तक, इन वेब सीरीज का सबको है बेसब्री से इंतजार, आज ही कर लें वॉच लिस्ट में शामिल

गुल्लक
गुल्लक के तीनों सीजन काफी बेहतरीन थे. दर्शकों के साथ-साथ IMDb पर भी इसे जबरदस्त रेटिंग मिली है. इस कॉमेडी ड्रामा में मिडिल क्लास परिवार की कठिनाइयों को दिखाया गया है.

कोहरा
यह क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज 2023 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है. इसकी कहानी दूल्हे की हत्या के इर्द-गिर्द घूमती है. यह वेब सीरीज सुदीप शर्मा द्वारा निर्मित और रणदीप झा द्वारा निर्देशित है. फिल्मफेयर ओटीटी अवार्ड में इसने 5 पुरस्कार जीते हैं.

Kota factory

कोटा फैक्ट्री
द वायरल फीवर की ओर से निर्मित कोटा फैक्ट्री की कहानी आईआईटी एस्पिरेंट्स के एक ग्रुप की जर्नी को बताती है, जो परीक्षा में पास होने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं. इस सीरीज को आप नेटफ्लिक्स पर एंजॉय कर सकते हैं.

Also Read- Mirzapur 3 से लेकर Aashram 4 तक, इन धमाकेदार वेब सीरीज की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे फैंस

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >