मालदीव में रोमांटिक वेकेशन एंजॉय कर रहे हैं पलक तिवारी और इब्राहिम अली खान, यकीन नहीं हो तो देखें PHOTOS

Palak Tiwari-Ibrahim Ali Khan: इब्राहिम अली खान और पलक तिवारी की डेटिंग रूमर्स एक बार फिर सुर्खियों में है. स्टार्स ने वेकेशन की कुछ फोटोज शेयर की, जिसमें वह एक ही जगह पर अलग-अलग पोज देते नजर आए.

Palak Tiwari-Ibrahim Ali Khan: इब्राहिम अली खान और पलक तिवारी बी-टाउन के रूमर्ड कपल हैं. स्टार्स को अक्सर एक दूसरे संग लंच और डिनर डेट पर स्पॉट किया जाता है. इन-दिनों पलक और इब्राहिम मालदीव में छुट्टियां मना रहे हैं. दोनों ने सीधे तौर पर इसे कंफर्म नहीं किया है, बल्कि उनके इंस्टाग्राम पोस्ट हिंट दे रहे हैं. फैंस भी कमेंट सेक्शन पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

पलक तिवारी ने मालदीव वेकेशन की फोटोज की शेयर

पलक ने अपने मालदीव वेकेशन की फोटोज और वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर की. इसमें उन्हें अलग-अलग कलर के स्विमसूट में स्पॉट किया जा सकता है. वह स्कूबा डाइविंग, रोमांटिक डिनर और स्विमिंग पूल में स्वीम करती दिखाई दे रही हैं. एक्ट्रेस की तसवीरों ने इंटरनेट का पारा बढ़ा दिया है. पलक ने पोस्ट को कैप्शन देते हुए लिखा, ”वेकेशन गर्ल.”

इब्राहिम अली खान ने भी मालदीव से फोटोज किए शेयर

इब्राहिम अली खान की बात करें तो उन्होंने भी उसी रिसोर्ट से तसवीरें शेयर की हैं, जहां पलक ठहरी थी. स्टारकिड को पूल में अपना सिक्स पैक फ्लॉन्ट करते देखा गया. इसके अलावा उन्होंने कई सेल्फी भी शेयर की, जिसमें रोमांटिक डिनर से लेकर समंदर किनारे लंच करना शामिल है. व्हाइट शर्ट में इब्राहिम काफी हैंडसम लग रहे हैं. इब्राहिम ने पोस्ट को कैप्शन नहीं दिया, लेकिन एक चेहरे के साथ सूरज जोड़े.

पोस्ट पर फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शन

इब्राहिम और पलक के पोस्ट्स पर नेटिजन्स ने अलग-अलग तरह के कमेंट किए. एक यूजर ने लिखा, ”फोटोज से इब्राहिम और पलक अपने रिश्ते को कंफर्म कर रहे हैं… साथ में दोनों कितने प्यारे लग रहे हैं.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”पलक के साथ इब्राहिम अच्छा लगता है, प्यारी और खूबसूरत जोड़ी.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”पलक और सैफ अली खान का बेटा एक साथ हैं और वे बहुत अच्छे दिखने वाले कपल हैं.”

Also Read- क्या सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम को डेट कर रही पलक तिवारी, मां श्वेता तिवारी बोलीं- ‘हर लड़के के साथ…’

Also Read- पलक तिवारी ओर इब्राहिम अली खान की डेटिंग रूमर्स ने कई ब��र बटोरी सुर्खियां… अब इंस्टाग्राम पर दिखा प्यार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >