पलक तिवारी और इब्राहिम अली ने सरेआम किया लिप-लॉक! यूजर ने किया दावा, डेटिंग रूमर्स को मिली हवा

पिछले साल पलक और सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान को एक साथ देखे जाने के बाद डेटिंग की अफवाहें उड़ी थी. हालांकि एक्ट्रेस ने इब्राहिम को महज एक दोस्त बताया था. इस बीच एक्ट्रेस का एक वीडियो सामने आया, जिसपर एक यूजर ने जो कमेंट किया है, वो वायरल होने लगा.

टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी ने सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान से बॉलीवुड में डेब्यू किया है. फिल्म के अलावा पलक अपनी पर्सन लाइफ को लेकर लाइमलाइट में रहती है. पिछले साल पलक और सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान को एक साथ देखे जाने के बाद डेटिंग की अफवाहें उड़ी थी. हालांकि एक्ट्रेस ने इब्राहिम को महज एक दोस्त बताया था. इस बीच डीवा के एक वीडियो पर यूजर ने कमेंट किया कि एक क्लब में पलक और इब्राहिम एक-दूसरे को किस कर रहे थे.

पलक तिवारी और इब्राहिम अली ने सरेआम किया लिप-लॉक!

दरअसल, पलक तिवारी का एक वीडियो विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया. वीडियो में पलक स्टाइलिश ड्रेस में दिखी. वीडियो इंटरनेट पर वायरल होते ही उसपर एक यूजर ने कमेंट कर दावा किया कि दोनों पलक और इब्राहिम अली खान एक-दूसरे को किस कर रहे थे. उस यूजर ने लिखा, पिछली रात पलक तिवारी और इब्राहिम अली खान उसी क्लब में पार्टी कर रही थे, जिसमें मैं भी था. दोनों एक-दूसरे को किस कर रहे थे. कुछ तो गारिमा रखो यारो.

यूजर का दावा

वहीं, इस वीडियो के कमेंट सेक्शन में एक और यूजर ने कमेंट में लिखा, वह कल वर्ली क्लब स्लिंक एंड बार में इब्राहिम को किस कर रही थी. इससे तो साफ पता चलता है कि दोनों दोस्त से ज्यादा है. बता दें कि पलक ने पहले एक इंटरव्यू में इब्राहिम को सिर्फ दोस्त बताया था. उसके बाद उसने डेटिंग अफवाहों पर प्रतिक्रिया देते हुए एक इंटरव्यू में कहा था वो उससे उतना संपर्क में नहीं रहती. हम दोनों के कॉमन फ्रेंड है, इसलिए हम दोनों अक्सर साथ में मिल जाते है. ऐसा नहीं है कि हर दिन हमदोनों मिलते है या बात करते है.

पलक तिवारी ने कही थी ये बात

पलक तिवारी ने प्रभात खबर से बातचीत में कहा था, मैं बताना चाहूंगी कि शुरुआत में मेरी मम्मी नहीं चाहती थी कि मैं एक्टिंग करुं. वह कहती कि मैं एक्टिंग कर रही हूं, इसलिए एक्टिंग मत कर. वह चाहती थी कि मैं कुछ अलग करुं. वह मुझे खूब पढ़ाना चाहती थी, लेकिन जब उन्होने अभिनय के प्रति मेरे प्यार को देखा, तो वह आखिरकार राजी हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >