सिंगर अताउल्लाह खान ने प्रेमिका का कत्ल कर जेल में लिखा था ‘अच्छा सिला दिया’ सॉन्ग? जानें उनकी बेवफाई का सच

राजकुमार राव और नोरा फतेही का गाना ‘अच्छा सिला दिया’ इस समय इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. सॉन्ग में पहले प्यार, फिर धोखा और अंत में अपने प्रेमी को जान से मारने की कोशिश दिखाई गई है. इस गाने को फैंस असली गाने से कंपेयर कर रहे है.

अच्छा सिला दिया तूने मेरे प्यार का गाना आज भी लोगों को याद है. फिल्म बेवफा सनम में जब इस गाने को सोनू निगम ने गाया था, तब लोगों ने इसमें दर्द, तड़प महसूस किया था. इस बीच एक बार फिर से सॉन्ग चर्चा में है. टी-सीरीज ने राजकुमार राव और नोरा फतेही के साथ इस गाने को एक बार फिर से रीक्रिएट किया. गाना वायरल होते ही दर्शकों को पाकिस्तानी सिंगर अताउल्लाह खान भी याद आने लगे. साथ ही उनसे जुड़ा एक किस्सा भी सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा, जिसमें बताया गया कि अताउल्लाह ने ये गाना जेल से लिखा था. चलिए आपको बताते है पूरा किस्सा.

‘अच्छा सिला दिया’ सॉन्ग

राजकुमार राव औऱ नोरा फतेही का गाना ‘अच्छा सिला दिया’ इस समय सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है. गाने को बी प्राक ने अपनी आवाज दी है. सॉन्ग में पहले प्यार, फिर धोखा और अंत में अपने प्रेमी को जान से मारने की कोशिश दिखाई गई है. इस गाने को फैंस असली गाने से कंपेयर कर रहे है. 90 के दशक में जब ये गाना आया था, तब पाकिस्तानी सिंगर अताउल्लाह खान की प्यार और धोखे वाली कहानी लोगों के बीच काफी फैल गई थी.

अताउल्लाह खान ने मारा था अपनी प्रेमिका को?

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पाकिस्तान के मशहूर गायक अताउल्लाह खान की प्रेमिका और उनके दोस्त के बीच अफेयर हो गया था. जिसके बाद इस धोखे की भनक सिंगर को लग गई और उन्होंने अपनी प्रेमिका को मार डाला. जिसके बाद उन्हें फांसी की सजा हो गई और उन्होंने ये दुख भरा गाना जेल में लिखा और गाया. इस कहानी को आज भी ज्यादातर लोग सच मानते है, लेकिन ये सच्ची कहानी नहीं है.

Also Read: राजकुमार राव-नोरा फतेही का नया गाना ‘अच्छा सिला दिया’ हुआ रिलीज, इश्क की बाजी में किसकी होगी जीत? VIDEO
जानें क्या है सच्चाई

दरअसल, साल 1995 में बेवफा सनम मूवी आया, जिसमें अच्छा सिला दिया तूने सॉन्ग सोनू निगम ने गाया था. इस फिल्म की कहानी को लोगों ने अताउल्लाह खान से जोड़ लिया. उसके बाद इसे ही सब सच्चाई मानने लगे. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हकीकत में हुआ ये कि बाद में पता चला कि ये कोई और अताउल्लाह खान है, जिसने अपनी प्रेमिका को मारा था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >