Operation Sindoor पर पाकिस्तानी एक्ट्रेस का बयान, हानिया आमिर से माहिरा खान तक ने कहा- कायरतापूर्ण हरकत…

Operation Sindoor को लेकर जहां पूरा भारत खुश है. वहीं, पकिस्तान गरमाया हुआ है. इस बीच पाकिस्तानी एक्टर्स की प्रतिक्रिया भी सामने आ गई है, जिसके मुताबिक उन्होंने भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर’ को ‘कायरतापूर्ण’ बताया है.

Pakistani Actresses on Operation Sindoor: भारतीय सेना ने बुधवार देर रात को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के जरिए पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में 9 आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक कर पहलगाम हमले का करारा जवाब दिया है. भारत के लिए यह काफी गौरवशाली क्षण है. एक ओर जहां कई दिग्गज और फिल्म इंडस्ट्री के स्टार्स ने इस कदम पर सोशल मीडिया के माध्यम से खुशी जाहिर की है. तो वहीं, अब पाकिस्तानी एक्टर्स की प्रतिक्रिया सामने आई है, जिसके मुताबिक उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को ‘कायरतापूर्ण’ बताया है.

‘अल्लाह हमारे देश की रक्षा करे’

पाकिस्तान की पॉपुलर एक्ट्रेस माहिरा खान ने लेखिका फातिमा भुट्टो के ट्वीट को रीपोस्ट करते हुए भारतीय सेना के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को ‘कायरतापूर्ण’ बताया है. साथ ही उन्होंने अपने देश की सलामती की दुआ भी की है. एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर करते हुए लिखा, “सीरियसली कायरतापूर्ण!!! अल्लाह हमारे देश की रक्षा करे, सदबुद्धि आए. आमीन.”

हानिया आमिर ने कहा ‘कायरतापूर्ण’

वहीं, भारत में भी मशहूर पाकिस्तानी एक्ट्रेस हनिया आमिर ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक शब्द में प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने भारत के पाक आतंकी ठिकानों पर किए गए हमले को “कायरतापूर्ण” बताया.

पाकिस्तानी सितारों के अकाउंट बैन

मालूम हो कि 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद सोशल मीडिया से पाकिस्तानी कलाकारों के अकाउंट को बैन कर दिया गया है. इनमें हानिया आमिर, माहिरा खान, फवाद खान, अली जफर सहित कई पाकिस्तानी सितारों के नाम शामिल हैं.

ऑपरेशन सिंदूर में कितने आतंकी मारे गए?

खबर लिखे जाने तक ऑपरेशन सिंदूर में 17 आकंतवादी मारे गए हैं और 60 घायल हुए हैं. भारतीय सेना ने बुधवार की देर रात 7 मई को 1.30-2.30 बजे बजेरातकोटली, अहमदपुर शर्किया, मुजफ्फराबाद, मुरीदके और फैसलाबाद समेत 9 ठिकानों को ध्वस्त कर दिया है.

यह भी पढ़े: Operation Sindoor पर मीमर्स का मास्टरस्ट्रोक, ‘कायरिस्तान’ और ‘चुटकी सिंदूर’ ट्रेंड में…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >