ott releases this week : इस सप्ताह होली के रंग के साथ साथ ओटीटी प्लेटफार्म पर वेब सीरीज और फिल्मों के भी अलग -अलग जॉनर के रंग देखने को मिलने वाले हैं. क्या कुछ है खास आइये जानते हैं.
एक्शन से लबरेज है “सूबेदार “
यह एक्शन ड्रामा फिल्म अर्जुन मौर्य (अनिल कपूर ) की कहानी है.जो सेना की नौकरी से रिटायर हो चुका है लेकिन उसकी चुनौतियां खत्म नहीं हुई हैं बल्कि शुरू हुई है. रिटायरमेंट के बाद वह जिस शहर आता है.वहां एक अलग ही गुंडाराज चल रहा है.अर्जुन मौर्य ना सिर्फ उनसे भिड़ता है बल्कि निजी जिंदगी में अपने बेटी के साथ अपने रिश्ते को भी ठीक करता है.यही कहानी है.पांच मार्च को यह फिल्म अमेजॉन प्राइम वीडियो पर दस्तक देगी. सुरेश त्रिवेणी निर्देशित इस फिल्म में मोना सिंह ,आदित्य रावल सौरभ शुक्ला, मोना सिंह ,राधिका मदान और खुशबू की भी अहम भूमिका होगी.
रिश्तों को नए नज़रिये से दिखाएगी “जब खुली किताब “
जी 5 पर आगामी 6 मार्च को पंकज कपूर और डिंपल कपाड़िया स्टारर फिल्म खुली किताब दस्तक देने जा रही है. फिल्म की कहानी गोपाल और अनुसुया के इर्द-गिर्द घूमती है, एक ऐसा दंपत्ति जिसकी दशकों पुरानी साझेदारी की नींव एक अप्रत्याशित खुलासे से हिल जाती है. जैसे-जैसे लंबे समय से छिपी सच्चाइयाँ सामने आती हैं, परिवार भावनाओं के तूफान में फंस जाता है, जो दिल को छू लेने वाला होता है. यह फिल्म दूसरे मौके की खूबसूरती और अपनों को माफ़ करने के साहस का जश्न मनाती है. सौरभ शुक्ल निर्देशित इस फिल्म में अपराशक्ति खुराना, मानसी पारेख, समीर सोनी और नौहीद साइरसी भी शामिल हैं.
शिक्षक के संघर्ष की कहानी “हैलो बच्चों “
आगामी 6 मार्च पर ओटीटी प्लेफॉर्म नेटफ्लिक्स पर वेब सीरीज हैल्लो बच्चों दस्तक देने जा रही है. ‘टीवीएफ’ द्वारा निर्मित यह सीरीज़ फिजिक्स वाला के संस्थापक अलख पांडे के जीवन से प्रेरित है. यह सीरीज शिक्षा के महत्व और हर बच्चे तक उसे पहुंचाने के उनके प्रयास को दिखाएगी.सीएस में विनीत कुमार अलख पांडे की भूमिका में दिखेंगे. विनीत कुमार सिंह के साथ-साथ इसमें विक्रम कोचर और गिरिजा ओक गोडबोले भी अहम भूमिकाओं में हैं.इस शो के क्रिएटर अभिषेक यादव हैं.
मैरिटल रेप के दर्द को की उठाएगी “चिरैया “
मार्च के महीने में जिओ हॉटस्टार पर वेब सीरीज चिड़िया दस्तक देगी।इस सीरीज का चेहरा अभिनेत्री दिव्या दत्ता हैं , जो सीरीज के टीजर में सवाल उठाती हैं कि क्या शादी के बाद पति द्वारा पत्नी पर जबरदस्ती करना अपराध नहीं है.यह सीरीज इस कठिन लेकिन जरुरी सवाल उठाती है.शशांत शाह द्वारा निर्देशित और एसवीएफ एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित, चिरैया में संजय मिश्रा, सिद्धार्थ शॉ, प्रसन्ना बिष्ट, फैसल राशिद, टिन्ना आनंद और सरिता जोशी सहित कई कलाकार शामिल हैं.
हॉरर कॉमेडी “राजा साहब”हिंदी में
प्रभाष स्टारर फिल्म राजा साहब साउथ की भाषाओँ में जिओ हॉटस्टार पर पिछले एक महीने से स्ट्रीम कर रही है. हिंदी दर्शकों का फिल्म देखने का इन्तजार आगामी 6 मार्च को खत्म होने वाला है. फिल्म हिंदी भाषा में दस्तक देने जा रही है.राजा साहब राजू (प्रभाष )की कहानी है.जो अपने दादा की तलाश में एक हवेली में पहुँचता है लेकिन वह हवेली शापित है.उस हवेली पर कनकराज (संजय दत्त )का साया है. क्या राजू उससे बचकर निकल पायेगा। उस हवेली से उसका क्या रिश्ता है. यही आगे की कहानी है.फिल्म के निर्देशक मारुती हैं.
गुजराती की ब्लॉकबस्टर फिल्म “लालो कृष्ण सदा सहायते”
गुजराती फिल्म लालो कृष्ण सदा सहायते गुजराती सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई है। फिल्म ने १०० करोड़ की कमाई की थी. यही वजह है कि फिल्म को हिंदी में भी थिएटर में रिलीज किया गया. अब फिल्म अपनी ओटीटी रिलीज के लिए तैयार है. फिल्म आगामी छह मार्च को ओटीटी प्लेटफार्म सोनी लिव पर दस्तक देगी।यह फिल्म लालू की कहानी है , जो एक ऑटोरिक्शा चालक है.यह फिल्म भगवान कृष्ण से उसके आध्यत्मिक यात्रा के जुड़ने की कहानी है.फिल्म में करण जोशी, श्रुहद गोस्वामी, रीवा रच, मिष्टी कदेचा की अहम भूमिका है. फिल्म का निर्देशन अंकित सखिया ने किया है.
साइलेंट ब्लैक कॉमेडी “गाँधी टॉक्स”
जनवरी 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद, विजय सेतुपति अभिनीत साइलेंट सोशल ड्रामा फिल्म गांधी टॉक्स आगामी 6 मार्च को जी 5 पर डिजिटल प्रीमियर के लिए तैयार है।’गांधी टॉक्स’ चॉल में रहने वाले महादेव (विजय सेतुपति) की कहानी बयां करती है। गरीबी और बेरोजगारी से जूझ रहा महादेव, एक व्यापारी (अरविंद स्वामी) और एक चोर (सिद्धार्थ जाधव) के साथ मिलकर आर्थिक तंगी दूर करने के लिए एक जोखिम भरा फैसला लेता है, जिसमें गांधीजी की तस्वीर वाले नोट केंद्र में हैं।फिल्म में विजय सेतुपति और अरविंद स्वामी मुख्य भूमिका में हैं, साथ ही अदिति राव हैदरी, सिद्धार्थ जाधव, महेश मांजरेकर, उषा नाडकर्णी और प्रियदर्शिनी इंदलकर भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
