OTT Releases This Week: अप्रैल की शुरआत को धमाकेदार बना देंगी ये फिल्में-वेब सीरीज, लिस्ट को मिस न करें

OTT Releases This Week: अप्रैल की शुरुआत को एंटरटेनिंग बनाना चाहते हैं, तो इस हफ्ते रिलीज होने वाली फिल्मों और वेब सीरीज को अपनी वॉचलिस्ट में जरूर शामिल कर लेना चाहिए.

OTT Releases This Week: नया हफ्ता और नया महीना आ गया है. ऐसे में अगर आप इस हफ्ते नई फिल्मों और वेब सीरीज की तलाश में हैं, तो आज हम आपको ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर मौजूद एक से बढ़कर एक जबरदस्त फिल्मों और वेब सीरीज की लिस्ट देंगे, जिन्हें देखकर आपको खूब मजा आएगा. इसमें एक्शन, थ्रिलर, हॉरर, रोमांस और ड्रामा से भरपूर फिल्में और सीरीज शामिल हैं. तो चलिए बिना समय गवाएं इनपर एक नजर डालते हैं.

चमक: द कन्क्लूजन (Chamak The Coclusion)

पहले सीजन से दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाली वेब सीरीज ‘चमक’ अपने दूसरे सीजन ‘चमक: द कन्क्लूजन’ के साथ 4 अप्रैल 2025 को सोनीलिव पर आ रही है. यह एक म्यूजिकल थ्रिलर वेब सीरीज है, जिसमें युवा रैपर काला (परमवीर सिंह चीमा) अपने पिता तारा सिंह की हत्या के पीछे की सच्चाई को उजागर करने और बदला लेने के मकसद से पंजाब वापिस लौटता है.

टेस्ट (Test)

तमिल स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ‘टेस्ट’ में आर. माधवन, नयनतारा और सिद्धार्थ लीड रोल में नजर आएंगे. यह फिल्म क्रिकेट की पृष्ठभूमि में तीन किरदारों के जीवन में आने वाले महत्वपूर्ण मोड़ और उनके लिए गए फैसले की कहानी को पेश करता है. एस. शशिकांत की निर्देशित यह फिल्म 4 अप्रैल 2025 को नेटफ्लिक्स पर तमिल के अलावा तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी भाषाओं में उपलब्ध होगी।

अदृश्यम 2 (Adrishyam 2 – The Invisible Heroes)

अगर आप स्पाई-थ्रिलर फिल्में या सीरीज देखना पसंद करते हैं, तो ‘अदृश्यम 2 – द इनविजिबल हीरोज’ आपके लिए बेस्ट चॉइस है. इस वेब सीरीज का दूसरा सीजन 4 अप्रैल से ‘सोनी लिव’ पर स्ट्रीम होने को तैयार है. सीरीज में पूजा गौर और एजाज खान लीड रोल में हैं.

किंग्सटन (Kingston)

‘किंग्‍सटन’ एक तमिल फैंटेसी-हॉरर फिल्‍म है, जो 4 अप्रैल को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर स्ट्रीम होगी. यह फिल्म 7 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसके बाद फैंस इसके डिजिटल डेब्यू का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे.

कर्मा (Karma)

‘कर्मा’ एक कोरियन क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज है, जिसमें सस्पेंस, थ्रिल और इमोशंस का भरपूर मेल देखने को मिलने वाला है. सीरीज की कहानी छह लोगों पर केंद्रित है, जिनकी जिंदगी आपस में जुड़ी हुई है. इस सीरीज को आप 4 अप्रैल 2025 से नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

यह भी पढ़े: Box Office Report: सिकंदर के आने से ‘छावा’ की दहाड़ हुई कम? मोहनलाल ने पकड़ी कछुए की रफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >