OTT Releases This Week: गर्मी की वजह से नहीं जा पा रहे हैं बाहर, तो वीकेंड में देख डालें ये नई रिलीज फिल्में और वेब सीरीज

1 / 1
OTT Releases This Week: गर्मी की वजह से नहीं जा पा रहे हैं बाहर, तो वीकेंड में देख डालें ये नई रिलीज फिल्में और वेब सीरीज
फुल स्क्रीन में देखें

Panchayat

OTT Releases This Week: इन-दिनो पूरे देश में गर्मी का सितम है. लोग कहीं घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं. ऐसे में आपके वीकेंड को मजेदार बनाने के लिए हम कुछ फिल्म और वेब सीरीज की लिस्ट लेकर आए हैं, जिसे आप अपनी फैमिली और दोस्तों के साथ एंजॉय कर सकते हैं.

OTT Releases This Week: अगर आप भी गर्मी की वजह से कहीं भी घर से बाहर नहीं जा रहे हैं और पूरे दिन बोर होते रहते हैं. तो अब एक गुड न्यूज है, इस वीक ओटीटी पर कई धांसू वेब सीरीज और फिल्में रिलीज हुई है, जिसे आप आराम से घर बैठे एंजॉय कर सकते हैं.

Panchayat 3

पंचायत सीजन 3
पंचायत सीजन 3, 28 मई से अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम हो रही है. चंदन कुमार की ओर से लिखित वेब-सीरीज में नीना गुप्ता, जितेंद्र कुमार, रघुबीर यादव, बिस्वपति सरकार, चंदन रॉय और फैसल मलिक हैं. इसके कुल 8 एपिसोड है, ऐसे में वीकेंड पर ये मस्ट वॉच है.

Dedh bigha zameen

डेढ़ बिगहा जमीन
डेढ़ बिगहा जमीन, 31 मई से JioCinema प्रीमियम पर स्ट्रीम हो रही है. प्रतीक गांधी एक आम आदमी अनिल सिंह की भूमिका निभाते हैं, जो अपनी बहन के लिए दहेज की व्यवस्था करने में लगा हुआ है, इसके लिए वो अपने पिता की जमीन बेचने की कोशिश करता है.

Read Also- OTT पर अगर देख ली ये हॉरर फिल्में… तो रात में बिना हनुमान चलीसा पढ़ें नहीं आएगी नींद

Swatantrya veer savarkar

स्वातंत्र्य वीर सावरकर
रणदीप हुडा-स्टारर फिल्म स्वातंत्र्य वीर सावरकर, विनायक दामोदर सावरकर के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है, जिन्हें ‘वीर सावरकर’ के नाम से जाना जाता है. फिल्म एक क्रांतिकारी स्वतंत्रता सेनानी के जीवन और संघर्ष को दर्शाती है. इसे आप जी5 पर देख सकते हैं.

Illegal season 3

इलीगल 3
‘इलीगल 3’, 29 मई को जियो सिनेमा पर रिलीज हुई थी. साहिर रजा द्वारा निर्देशित लीगल ड्रामा सीरीज में नेहा शर्मा, अक्षय ओबेरॉय, पीयूष मिश्रा, सत्यदीप मिश्रा, नील भूपलम, इरा दुबे और जैन मैरी खान जैसे कलाकार हैं.

Read Also- OTT Release: Gullak 4 से लेकर Kota Factory 3 तक, जून के महीने में कई धांसू सीरीज हो रही रिलीज, नोट कर लें डेट

The great indian kapil show

द ग्रेट इंडियन कपिल शो
जान्हवी कपूर और राजकुमार राव नेटफ्लिक्स पर ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाई देंगे. यह एपिसोड 1 जून को स्ट्रीम होगा. अभिनेता अपने स्पोर्ट्स ड्रामा ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ को प्रमोट करने के लिए शो में आए थे, जो 31 मई को रिलीज हुई थी.

Raising voice

रेजिंग वॉयस
रेजिंग वॉयस, 31 मई से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है. वेब सीरीज की कहानी एक 17 वर्षीय लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने हाई स्कूल में यौन उत्पीड़न की रिपोर्ट करती है.

Read Also- Kota Factory Season 3 OTT: इस दिन नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी जितेंद्र कुमार की वेब सीरीज, नोट कर लें डेट-टाइम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >