Oscars 2025: बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप, लेकिन ऑस्कर में हिट हुई कंगुवा, इन 2 फिल्मों को भी नॉमिनेशन में मिली जगह

Oscar 2025: ऑस्कर में जाना हर फिल्म का सपना होता है. ऐसे में कंगुवा, आदुजीविथम और गर्ल्स विल बी गर्ल्स ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए ऑस्कर 2025 के नॉमिनेशन में अपनी जगह बना ली है.

Oscar 2025: साल 2025 में भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसी फिल्में रिलीज हुई, जिसने वर्ल्डवाइड पॉपुलैरिटी हासिल की और बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े. इन्हीं में से कुछ मूवीज को अब ऑस्कर 2025 के बेस्ट पिक्चर कैटेगरी के नॉमिनेशन लिस्ट में आने का मौका मिला है.

कंगुवा

सूर्या की मोस्ट अवेटेड फिल्म कंगुवा जहां बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई थी. दर्शकों से लेकर क्रिटिक्स तक ने तेज साउंडट्रैक और अभिनेताओं के स्क्रीन समय की कमी के बारे में कई शिकायतें थीं. हालांकि अब इस मूवी ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए ऑस्कर 2025 के दावेदारों की सूची में जगह बना ली है. मनोबाला विजयबालन ने एक्स पर इस खबर को शेयर किया. उन्होंने लिखा, ”कंगुवा ने ऑस्कर 2025 में एंट्री की.”

आदुजीविथम

फिल्म निर्माता पृथ्वीराज सुकुमारन का अब तक का शानदार काम फिल्म ‘आदुजीविथम’ उर्फ ​​द गोट लाइफ है. नजीब नाम के एक मजदूर के जीवन पर आधारित इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी. अब आदुजीविथम ने 323 ग्लोबल फिल्मों को टक्कर देते हुए ऑस्कर 2025 के दावेदारों की सूची में जगह बना ली है.

गर्ल्स विल बी गर्ल्स

शुचि तलाटी की ओर से लिखित और निर्देशित फिल्म गर्ल्स विल बी गर्ल्स ने भी ऑस्कर 2025 के बेस्ट पिक्चर कैटेगरी में अपनी जगह बना ली है. मूवी प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है. दिसंबर 2024 में दुनिया भर में डिजिटल रिलीज होने से पहले गर्ल्स विल बी गर्ल्स का प्रीमियर सनडांस फिल्म फेस्टिवल 2024 में हुआ था.

यह भी पढ़ें- Laapataa Ladies: ऑस्कर 2025 की रेस से ‘लापता लेडिज’ के बाहर होने पर आमिर खान की टीम ने किया रिएक्ट, कहा- हम निराश हैं…

यह भी पढ़ें- Oscars 2025 की रेस से बाहर हुई लापता लेडीज, इस हिंदी फिल्म ने मारी धांसू एंट्री, अभी जान लें नाम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >