Oppenheimer OTT Release Date: इस दिन ओटीटी पर दस्तक देगी ओपेनहाइमर, नोट कर लें तारीख

1 / 1
Oppenheimer OTT Release Date: इस दिन ओटीटी पर दस्तक देगी ओपेनहाइमर, नोट कर लें तारीख
फुल स्क्रीन में देखें

Oppenheimer OTT Release Date: इस दिन ओटीटी पर दस्तक देगी ओपेनहाइमर, नोट कर लें तारीख

Oppenheimer OTT Release Date: 96वें अकादमी पुरस्कारों में क्रिस्टोफर नोलन और सिलियन मर्फी की ओपेनहाइमर ने 7 ऑस्कर जीतक इतिहास रच दिया. अब ये फिल्म ओटीटी पर रिलीज होने के लिए तैयार है.

Oppenheimer OTT Release Date: क्रिस्टोफर नोलन और सिलियन मर्फी की ओपेनहाइमर ने 96वें अकादमी पुरस्कारों में 7 ऑस्कर जीते हैं. ऐसे में अगर अभी तक आपने ये मूवी नहीं देखी हैं, तो अब ये ओटीटी रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है.

आज जियो सिनेमा ने ऑस्कर जीत के लिए ओपेनहाइमर को बधाई दी और अपनी ओटीटी रिलीज की अनाउंसमेंट भी कर दी. फिल्म को 96वें अकादमी पुरस्कारों के लिए 13 कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया था.

इसने बेस्ट पिक्चर, बेस्ट निर्देशक, बेस्ट अभिनेता और बेस्ट सहायक अभिनेता सहित कई अवॉर्ड अपने नाम किया. ओपेनहाइमर न केवल बॉक्स-ऑफिस पर एक बड़ी सफलता थी बल्कि क्रिटिक्स की पसंदीदा भी थी.

क्रिस्टोफर नोलन की ओर से निर्देशित और सिलियन मर्फी, एमिली ब्लंट, मैट डेमन, फ्लोरेंस पुघ रॉबर्ट डाउनी जूनियर स्टारर ओपेनहाइमर, 21 मार्च को हिंदी और अंग्रेजी में JioCinema पर प्रीमियर के लिए तैयार है.

यह थ्रिलर प्रतिभाशाली अमेरिकी सैद्धांतिक भौतिक विज्ञानी जे. रॉबर्ट ओपेनहाइमर के जीवन पर आधारित है, जिन्होंने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान परमाणु बम के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी.

यह ओपेनहाइमर की असाधारण यात्रा का वर्णन करता है, जिन्हें अक्सर परमाणु बम के जनक के रूप में जाना जाता है. मैनहट्टन प्रोजेक्ट के दौरान लॉस एलामोस प्रयोगशाला में उनके नेतृत्व ने इतिहास की दिशा को हमेशा के लिए बदल दिया.

फिल्म ने 96वें अकादमी पुरस्कारों में सात कैटेगरी जीतकर वर्ल्डवाइड तारीफ हासिल की, जिसमें अन्य बड़ी श्रेणियों के अलावा बेस्ट संपादन, बेस्ट स्कोर और बेस्ट सिनेमैटोग्राफी शामिल हैं.

इसने गोल्डन ग्लोब्स में बेस्ट ड्रामा मोशन पिक्चर, मोशन पिक्चर के बेस्ट निर्देशक और मोशन पिक्चर में बेस्ट अभिनेता ड्रामा सहित 8 पुरस्कार जीते. बाफ्टा फिल्म अवार्ड्स में, ओपेनहाइमर ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म और सर्वश्रेष्ठ निर्देशक सहित सात जीत हासिल कीं.

Also Read- Oscars 2024: ऑस्कर में ओपेनहाइमर को मिले सबसे ज्यादा अवॉर्ड, जानें किस कैटेगरी में मिला अवॉर्ड

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >