एडवांस बुकिंग में सुस्त पड़ी ‘O’Romeo’, क्या वैलेंटाइन डे बदल देगा फिल्म की किस्मत?

O Romeo Advance Booking: शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की फिल्म ‘O’Romeo’ रिलीज से पहले एडवांस बुकिंग में सुस्त नजर आ रही है. वैलेंटाइन वीकेंड पर रिलीज होने से टिकट बिक्री में उछाल की उम्मीद है, अब सबकी नजर फिल्म की ओपनिंग पर टिकी है. जानिए फिल्म और उसकी बुकिंग के बारे में पूरी अपडेट…

O Romeo Advance Booking: शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की नई फिल्म ‘O’Romeo’ रिलीज से ठीक पहले चर्चा में बनी हुई है. विषाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी इस एक्शन-ड्रामा से फैंस को काफी उम्मीदें हैं, लेकिन रिलीज से एक दिन पहले एडवांस बुकिंग के आंकड़े कुछ खास उत्साहजनक नजर नहीं आ रहे हैं.

10 फरवरी को टिकटों की प्री-सेल शुरू हुई थी, लेकिन अब तक फिल्म ने 9000 शोज में सिर्फ 57500 टिकट ही बेचे हैं. इस धीमी रफ्तार को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म की ओपनिंग भारत में थोड़ी हल्की रह सकती है.

एडवांस बुकिंग से इतने करोड़ जुटाए

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने एडवांस बुकिंग डे वन से अब तक करीब 1.38 करोड़ की कमाई कर ली है. सबसे ज्यादा टिकट गुजरात में बिके हैं, जहां से लगभग 12.77 लाख का कलेक्शन सामने आया है. हालांकि, अभी भी उम्मीद बाकी है, क्योंकि फिल्म वैलेंटाइन वीकेंड पर रिलीज हो रही है और इस दौरान थिएटरों में भीड़ बढ़ने की संभावना रहती है.

ट्रेड एक्सपर्ट्स का क्या है मानना?

ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर गुरुवार रात 9 बजे तक फिल्म 2.50 करोड़ का आंकड़ा छू लेती है, तो शुक्रवार को यह शाहिद कपूर की पिछली फिल्म ‘देवा’ के रिकॉर्ड को टक्कर दे सकती है.

यहां देखें ओ रोमियो का ट्रेलर

शुरुआत अच्छी हो, तो ओवरऑल परफॉर्मेंस अच्छी

पुराने आंकड़े बताते हैं कि रोमांटिक थ्रिलर फिल्मों की बुकिंग में 13 फरवरी की शाम से 14 फरवरी तक 40–50 फीसदी तक उछाल देखने को मिलता है. साथ ही शाहिद कपूर और विषाल भारद्वाज की जोड़ी पहले भी कई हिट फिल्में दे चुकी है, जिससे दर्शकों की दिलचस्पी बनी हुई है. इंडस्ट्री का ट्रेंड यह भी कहता है कि अगर शुरुआत अच्छी हो जाए, तो बाद में थिएटरों में शोज की संख्या और लेट-नाइट स्क्रीनिंग भी बढ़ा दी जाती है. अब सबकी नजर फिल्म की ओपनिंग पर टिकी है.

यह भी पढ़ें: राजपाल यादव के सपोर्ट में उतरा बॉलीवुड, सलमान समेत कई बड़े स्टार्स आए सामने

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >