Nushrratt Bharuccha Birthday: स्लमडॉग मिलियनेयर के लिए नुसरत भरूचा ने दिया था ऑडिशन, इस वजह से हो गई थी रिजेक्ट

Nushrratt Bharuccha Birthday: नुसरत भरूचा अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं. आज, वह बॉलीवुड इंडस्ट्री में सबसे प्रतिभाशाली अभिनेत्रिओं में से एक हैं. यह उनकी कड़ी मेहनत और जुनून ही है कि उन्होंने अपनी एक खास पहचान बनाई और दर्शकों के दिलों पर राज किया. आज नुसरत के जन्मदिन पर हम आपको उनसे जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से बताते हैं.

Nushrratt Bharuccha Birthday: बॉलीवुड इंडस्ट्री में हर कोई अपनी पहचान बनाना चाहता है. जहां सपने उड़ान भरते हैं और सितारे चमकते हैं, नुसरत भरूचा ने भी कड़ी मेहनत और दमदार एक्टिंग से दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाई. अभिनेत्री ने साल 2006 में फिल्म ‘जय संतोषी मां’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया. बाद में साल 2011 की फिल्म ‘प्यार का पंचनामा’ में नेहा के रूप में काफी पॉपुलैरिटी हासिल की. बाद में एक्ट्रेस ने ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’, ‘छलांग’ और ‘ड्रीम गर्ल’ जैसी फिल्मों में काम किया है. आज अभिनेत्री अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं. आइये उनके बर्थडे पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें.


पहले की फिल्में रही थी फ्लॉप
मुंबई में दाऊदी बोहरा परिवार में जन्मी नुसरत के पिता तनवीर एक बिजनेसमैन हैं और उनकी मां तस्नीम एक हाउस वाइफ हैं. अभिनेत्री को फिल्म इंडस्ट्री में 10 साल से अधिक समय हो गया है. शुरुआत में उनकी कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी, लेकिन असफलताओं ने उन्हें अपने सपनों को पूरा करने से नहीं रोका और आज, वह इंडस्ट्री में फेमस हैं. यह उनकी कड़ी मेहनत और जुनून ही है कि उन्होंने अपनी एक खास पहचान बनाई है और दर्शकों के दिलों में जगह बनाई है.

Read Also- Dream Girl 2 से नुसरत भरूचा को क्यों किया गया रिप्लेस? आयुष्मान खुराना ने तोड़ी चुप्पी, कहा- हमें एक अलग…


स्लमडॉग मिलियनेयर के लिए नुसरत ने दिया था ऑडिशन
बहुत कम लोग जानते होंगे कि फिल्मों से पहले नुसरत ने टीवी में काम किया था. वह लोकप्रिय शो ‘किटी पार्टी’ में नजर आई थी. सभी को लगता है कि उन्होंने प्यार का पंचनामा से बी-टाउन में डेब्यू किया था, लेकिन सच तो यह है कि वह ‘जय संतोषी मां’ में नजर आई थी. नुसरत भरूचा ने हॉलीवुड फिल्म ‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ के लिए ऑडिशन दिया था. हालांकि, उनके अच्छे लुक के कारण मेकर्स ने उन्हें रिजेक्ट कर दिया.


ये है नुसरत का ड्रीम प्रोजेक्ट
नुसरत भरूचाने अपने कॉलेज के दिनों में कुछ समय के लिए मार्शल आर्ट की भी ट्रेनिंग ली थी. कुछ साल पहले, एक इंटरव्यू में नुसरत ने कहा था कि वह मधुबाला पर एक बायोपिक करना पसंद करेंगी. इसकी वजह बताते हुए उन्होंने दिवंगत अभिनेत्री के दुखद जीवन और उनकी उपलब्धियों का जिक्र किया. उन्होंने उनकी सादगी की भी तारीफ की.

Also Read- Dream Girl 2 से नुसरत भरूचा को क्यों किया गया रिप्लेस? आयुष्मान खुराना ने कह दी बड़ी बात

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >