Nora Fatehi पर 3 करोड़ का मानहानि केस: चार्टर्ड फ्लाइट का बनाया था वीडियो, ड्यून्स एविएशन कंपनी ने लगाया बिजनेस ठप करने का आरोप

चार्टर्ड प्लेन को 'खिलौना' बताना एक्ट्रेस नोरा फतेही को भारी पड़ गया है. एविएशन कंपनी 'ड्यून्स एविएशन' ने इमेज खराब होने और बिजनेस को नुकसान पहुंचने का आरोप लगाते हुए नोरा पर ₹3 करोड़ का मानहानि केस ठोका है. जानिए क्या है पूरा मामला और कोर्ट में क्या मांग की गई है.

Nora Fatehi Chartered Flight Defamation Case: एक्ट्रेस नोरा फतेही मुश्किल में फंसती नजर आ रही हैं. एविएशन कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ ने उनके खिलाफ 3 करोड़ रुपये का मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया है. कंपनी ने यह केस गांधीनगर कोर्ट में दाखिल किया है. आरोप है कि नोरा ने कंपनी के एक चार्टर्ड विमान को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और गैर-जिम्मेदाराना कमेंट किया था.

PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी का दावा है कि नोरा की टिप्पणियों से उसकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा और कारोबार पर भी इसका असर पड़ा. एक्ट्रेस ने विमान को कथित तौर पर ‘लेगो एयरप्लेन’, ‘छोटा’ और ‘खिलौना’ बताया था. मामले की अगली सुनवाई 25 सितंबर को सीनियर सिविल जज आर. अग्रवाल की अदालत में होगी.

मुंबई से जयपुर की फ्लाइट के दौरान बनाया था वीडियो

मुकदमे के अनुसार, नोरा फतेही ने पिछले साल दिसंबर में मुंबई से जयपुर की यात्रा के दौरान सेसना सिटेशन CJ2 विमान के अंदर कुछ वीडियो रिकॉर्ड किए थे. बाद में उन्होंने इन वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था.

">

इन वीडियो में एक्ट्रेस ने विमान के आकार को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी थी. उन्होंने इसे छोटा और खिलौने जैसा बताया था. इसी के बाद ड्यून्स एविएशन ने उनकी टिप्पणियों पर आपत्ति जताई और अब 3 करोड़ रुपये के हर्जाने की मांग की है.

कंपनी ने बुकिंग में गिरावट का किया दावा

ड्यून्स एविएशन का आरोप है कि नोरा फतेही की सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में फॉलोअर्स हैं और इसलिए उनके बयान का कंपनी पर सीधा असर पड़ा. कंपनी के मुताबिक, इन कमेंट्स के बाद कुछ ग्राहकों ने अपनी बुकिंग कैंसल कर दी.

कंपनी ने दावा किया है कि घटना के बाद उसकी बुकिंग में करीब 15 से 20 प्रतिशत की गिरावट आई. साथ ही, बुकिंग कैंसल होने के मामले भी बढ़ गए। ड्यून्स एविएशन का कहना है कि इससे उसके कारोबार और गुडविल को काफी नुकसान हुआ.

कंपनी ने नोरा के बयानों पर उठाए सवाल

इस साल अप्रैल में दायर मुकदमे में ड्यून्स एविएशन ने नोरा की टिप्पणियों को लापरवाही भरा बताया. कंपनी का कहना है कि एक्ट्रेस ने विमान के बारे में बिना पर्याप्त तकनीकी जानकारी, पुष्टि या तथ्यों के अपनी राय सोशल मीडिया पर शेयर की. इतना ही नहीं कंपनी ने यह भी कहा कि नोरा के करोड़ों फॉलोअर्स होने की वजह से उनकी कही बात तेजी से लोगों तक पहुंची. इसके चलते कंपनी की छवि और प्रतिष्ठा को नुकसान हुआ.

ड्यून्स एविएशन ने विमान को बताया सुरक्षित

एविएशन कंपनी ने अपने मुकदमे में विमान की सुरक्षा और मानकों को लेकर भी सफाई दी है. कंपनी के मुताबिक, जिस सेसना सिटेशन CJ2 विमान का जिक्र किया गया है, वह एक सामान्य और मानक विमान है और नोरा की यात्रा के लिए उसका आकार पूरी तरह उपयुक्त था.

कंपनी का कहना है कि विमान DGCA से प्रमाणित है और उड़ान के लिए सुरक्षित है. इसे वैध NSOP के तहत कानूनी रूप से संचालित किया जाता है.

कंपनी ने कोर्ट से की कई मांगें

3 करोड़ रुपये के हर्जाने के अलावा ड्यून्स एविएशन ने कोर्ट से सोशल मीडिया पर मौजूद उन सभी पोस्ट और कंटेंट को हटाने का निर्देश देने की मांग की है, जिनमें संबंधित विमान को लेकर नोरा के बयान या उनका जिक्र है.

कंपनी ने नोरा फतेही से सार्वजनिक रूप से स्पष्टीकरण देने की मांग भी की है. अब इस मामले में कोर्ट की अगली सुनवाई 25 सितंबर को होगी. फिलहाल, मामले में लगाए गए आरोपों पर अंतिम फैसला अदालत की सुनवाई और आगे की कानूनी प्रक्रिया के बाद ही सामने आएगा.

यह भी पढ़ें: मोरक्को के फेमस गोलकीपर यासीन बोनो को डेट करने पर Nora Fatehi ने तोड़ी चुप्पी, कहा- वो मेरा दोस्त 

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आशा कुमारी

आशा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, OTT, बॉक्स ऑफिस, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स कवर करती हैं. उनकी कोशिश यही रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचाई जाए.

आशा को एंटरटेनमेंट बीट हमेशा से पसंद रहा है, इसलिए वह एंटरटेनमेंट की हर बड़ी खबर, ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण अपडेट्स पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि खबरें सिर्फ जानकारी तक सीमित न रहें, बल्कि दिलचस्प और आसान भाषा में हों, ताकि रीडर्स इनसे जुड़ाव महसूस करें.

शिक्षा (Education)

झारखंड की रहने वाली आशा ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से इंग्लिश जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है.

पत्रकारिता की शुरुआत 

आशा को कंटेंट राइटिंग में ढाई साल का अनुभव है. अपने करियर की शुरुआत उन्होंने ‘द पैम्फलेट’ (The Pamphlet) में न्यूज राइटर के तौर पर की थी. इसके बाद उन्होंने आउटलुक (Outlook) में लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर के तौर पर काम किया. इसके साथ ही, आशा ने ईटीवी भारत (ETV Bharat) और हिंदुस्तान टाइम्स (Hindustan Times) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में इंग्लिश कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >