Jhalak Dikhhla Jaa में कभी कंटेस्टेंट बनकर आईं थी नोरा फतेही…आज है जज, स्ट्रगल लाइफ को लेकर कही ये बात

दिलबर गर्ल नोरा फतेही ने खुलासा किया कि इस शो ने उनको काफी कुछ दिया है. पहले वह इस शो में एक कंटेस्टेंट की तरह आई थी, हालांकि अब वह जज है. उन्होंने अपनी जर्नी की वीडियो साझा की.

डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा (Jhalak Dikhhla Jaa) दर्शकों का सबसे पसंदीदा शो में से एक है. इस बार के सीजन में सभी कंटेस्टेंट अपना पूरा जोर लगा रहे हैं. बीते दिनों अली असगर (Ali Asgar) यहां से एलिमिनेट हो गए. इस शो में कई ऐसे प्रतियोगी रहे हैं, जिन्हें इस शो में भाग लेने के कारण पहचान और काम मिला है. नोरा फतेही उनमें से एक है. एक्ट्रेस ने बतौर डांसर अपने सफर की शुरुआत झलक सीजन 9 से की थी और 5 साल बाद वह झलक दिखला जा 10 के नए सीजन की जज बनी हैं.

नोरा ने दिखाई अपनी झलक जर्नी

नोरा फतेही ने बीते दिनों इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया. इसमें उन्होंने अपनी झलक यात्रा का एक वीडियो साझा किया, जहां सीजन 9 के जज जैकलीन फर्नांडीज, करण जौहर और गणेश हेगड़े उनके डांस स्टाइल की तारीफ करते दिखाई दे रहे हैं. जिसके बाद अगले पल में नोरा को बतौर जज किसी कंटेस्टेंट की तारीफ करते देखा जा सकता है. वीडियो क्लिप नोरा के साथ शुरू हुई “पांच साल के इंतजार के बाद आ रहा है झलक दिखला जा ..”, और हम आगे नोरा के प्रदर्शन को झलक के मंच पर प्रतियोगी के रूप में देख सकते हैं. क्लिप सीजन 9 की जज जैकलीन फर्नांडीस ने उनसे पूछा “नोरा आप एक प्रशिक्षित डांसर है?”, नोरा कहती हैं, “नहीं वास्तव में सब लोगों को लगता है कि मैं ट्रेंन्ड डांसर हूं, लेकिन मैं प्रशिक्षित डांसर नहीं हूं…बस में बचपन से डांस कर रही हूं.”

Also Read: Manike Out: नोरा फतेही-सिद्धार्थ शुक्ला का नया गाना ‘मानिके’ रिलीज, दोनों की केमिस्ट्री ने चुराया दिल
कंटेस्टेंट से जज बनने तक की जर्नी

वीडियो के बैकग्राउंड में नोरा कहती हैं, “लोग मुझे इस शो की वजह से जानते हैं, तो आज में यहां हूं इस मंच के वजह से.” हमें शो के कुछ बीटीएस भी देखने को मिलते हैं, क्योंकि वह कुछ क्लिप साझा करती है, जहां वह बेवकूफ बना रही है और जज माधुरी दीक्षित, करण जौहर और होस्ट मनीष पॉल के साथ मजाक कर रही है. नोरा ने कैप्शन भी लिखा “”नीचे से शुरू हुआ अब हम यहां हैं” का असली सार #Whatajourney #blessed #gratful”

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >