No Entry 2 का हिस्सा नहीं होंगे ये एक्टर, कहा- आपको बोनी कपूर से इस बारे में…

फिलम नो एंट्री साल 2005 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था. फिल्म का हिस्सा फरदीन खान थे. अब क्या वो नो एंट्री 2 का हिस्सा होंगे, इसपर एक्टर ने बात की.

No Entry 2: अनीस बज्मी द्वारा निर्देशित नो एंट्री ने दर्शकों को खूब हंसाया था. फिल्म में सलमान खान, ईशा देओल, लारा दत्ता, फरदीन खान, अनिल कपूर, बिपाशा बसु ने काम किया था. कुछ समय से फिल्म के सीक्वल की चर्चा सोशल मीडिया पर चल रही है. ऐसे में कहा जा रहा था कि इसका हिस्सा एक बार फिर से फरदीन होंगे. अब उन्होंने सच्चाई बताई है कि वो इसका हिस्सा होंगे या नहीं.

क्या नो एंट्री 2 में होगी नयी स्टार कास्ट

फरदीन खान ने बॉलीवुड हंगामा से बातचीत में कहा, मुझे लगता है कि नो एंट्री 2 अनाउंस हो गई है और हम लोग इसका हिस्सा नहीं है. इसमें पूरी नयी स्टार कास्ट है.

क्या नो एंट्री 2 का हिस्सा होंगे फरदीन खान

जब फरदीन खान से ये पूछा गया कि क्या वो इस फिल्म में इस बार नहीं होंगे. इसपर एक्टर ने कहा, ”इसके बारे में आपको बोनी कपूर से पूछना चाहिए.”

फिल्म नो एंट्री को लेकर क्या कहा फरदीन खान ने

फरदीन खान ने नो एंट्री का हिस्सा बनने पर कहा, जो साल 2005 में रिलीज थी. उन्होंने कहा, एक एक्टर के तौर पर ये मेरी पहली कोशिश थी ऐसा कुछ करने का. मूवी में मुझे सिली, मजाकिया, नासमझ किस्म का किरदार निभाना था जो ज्यादा बुद्धिमान नहीं है, जो बहुत कमजोर और भोला है. ये मेरे लिए कुछ सबसे अलग था. मैं ये रोल करने में झिझक रहा था, लेकिन बोनी कपूर के मुझ पर विश्वास के कारण था. एक्टर ने कहा, बोनी कपूर ने मुझे ऐसे सीन करते हुए देखा था.

फरदीन खान आखिरी बार किस फिल्म में आए थे नजर

फरदीन आखिरी बार फिल्म खेल-खेल में नजर आए थे. मूवी में अक्षय कुमार, तापसी पन्नू, एमी विर्क, तापसी पन्नू ने काम किया था. फिल्म कुछ खास कमाल सिनेमाघरों में नहीं कर पायी.

Also Read- No Entry 2 की शूटिंग 2025 में होगी शुरू, अनीस बज्मी ने दी बड़ी जानकारी

Also Read- 18 साल बाद अलग हो रही फरदीन खान-नताशा की राहें, कपल ले रहे तलाक! कभी फ्लाइट में किया था प्रपोज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >