दलजीत कौर और निखिल पटेल की क्यों टूटी शादी, बिजनेसमैन बोले- उनके जाने से इस रिश्ते का अंत हो…

बिग बॉस 13 फेम दलजीत कौर ने पिछले साल मार्च में मुंबई में केन्या के बिजनेसमैन निखिल पटेल संग शादी रचाई थी. बेटे जेडन के साथ शादी के बाद अभिनेत्री केन्या चली गईं. हालांकि, एक साल के भीतर ही दलजीत और निखिल के रिश्ते में मुश्किलें आने लगीं और अंततः वे अलग हो गए. अब निखिल ने एक स्टेटमेंट जारी कर दोनों के अलग होने की बात बताई है.

टेलीविजन एक्ट्रेस दलजीत कौर ने पिछले साल मार्च में केन्या बेस्ड बिजनेसमैन निखिल पटेल संग दूसरी शादी रचाई थी. निखिल से शादी करने से पहले, दलजीत ने साल 2009 में शालीन भनोट से शादी की थी. 2014 में, उनके बेटे, जेडन का जन्म हुआ. हालांकि, ज्यादा दिनों तक टिक नहीं पाई और दोनों ने एक दूसरे संग तलाक ले लिया. दलजीत, लंबे समय तक सिंगल पेरेंट थीं, हालांकि बाद में उन्होंने प्यार को एक और मौका देने का फैसला किया, हालांकि, उन्हें नहीं पता था कि उनकी दूसरी शादी भी दुख में ही बदल जाएगी.


निखिल पटेल ने शेयर किया ऑफिशियल स्टेटमेंट
पिछले कुछ महीनों से अटकलें तेज थीं कि दलजीत और निखिल के बीच सब कुछ ठीक नहीं है. अपने पति के बारे में दलजीत ने कई क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किए थे. जिसमें उन्होंने कहा था कि निखिल एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चला रहे हैं और हमारी शादी को स्वीकार करने से मना कर रहे हैं. अब निखिल पटेल ने एक ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी किया, जहां उन्होंने अपना पक्ष रखा.

Read Also- Dalljiet Kaur: पति निखिल पटेल से अलग होने की अफवाह पर दलजीत कौर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मैंने कभी…

Read Also-दलजीत कौर के पहले पति से निखिल पटेल ने की थी मुलाकात, अब बताया शालीन भनोट से हुई थी क्या बातचीत

Read Also-दलजीत कौर ने दूसरी शादी के बाद शेयर किया इमोशनल पोस्ट, तलाकशुदा लोगों के लिए कही ये बात


क्यों अलग हुए दलजीत और निखिल
निखिल ने बताया कि वास्तव में ऐसा क्या हुआ कि शादी एक साल भी नहीं टिक पाई. स्टेटमेंट इस प्रकार है, इस साल जनवरी में, दलजीत ने अपने बेटे जेडन के साथ केन्या छोड़कर भारत लौटने का फैसला किया, जिसके कारण वह अलग हो गए. यह निर्णय तब आया जब निखिल और दलजीत दोनों को एहसास हुआ कि उनके परिवार की नींव उतनी मजबूत नहीं है जितनी उन्हें उम्मीद थी, जिससे दलजीत के लिए केन्या में बसना मुश्किल हो गया.


दलजीत खुद को नहीं कर पा रही थी केन्या में सेटल
बयान में आगे कहा गया है कि मार्च 2023 में, निखिल और दलजीत ने मुंबई में एक दूसरे संग सात फेरे लिए थे. हालांकि यह सांस्कृतिक रूप से महत्वपूर्ण था, लेकिन यह कानूनी रूप से बाध्यकारी नहीं था. अपना 10- परसेंट देने के बाद भी दलजीत केन्या की लाइफ में सेटल नहीं हो पा रही थी, वह हर रोज संघर्ष कर रही थी. इंडिया में उनका काम था और यहां वो कुछ नहीं कर पा रही थी. इन सब के वजह से दोनों की शादी टूटने लगी और उस दिन उनके जाने से निखिल के लिए उनके रिश्ते का अंत हो गया और उन्होंने पॉजिटिव तरीकेसे आगे बढ़ने का फैसला किया.


दलजीत निखिल के लाइफ में आना चाहती हैं वापस
जिस बात ने सभी का ध्यान खींचा वह यह है कि बयान में बताया गया कि दलजीत ने अब निखिल के जीवन में वापस लौटने की इच्छा जताई है. निखिल ने कहा, “मैंने हमेशा स्पष्टता और सम्मान के साथ गलतफहमियों को संबोधित करने में विश्वास किया है. न केवल मेरे लिए, बल्कि इसमें शामिल सभी लोगों के लिए रिकॉर्ड को सही करना महत्वपूर्ण है. मैं ईमानदारी से दलजीत को शुभकामनाएं देता हूं और आशा करता हूं कि हम सभी सकारात्मक रूप से आगे बढ़ सकते हैं.”

Read Also- Dalljiet Kaur: पति निखिल पटेल से अलग होने की अफवाह पर दलजीत कौर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मैंने कभी…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >