Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: “वहां से निकलना आसान नहीं था…”, शो छोड़ने के 6 साल बाद सोनू भिड़े ने तोड़ी चुप्पी

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah की सोनू भिड़े यानी निधी भानुशाली ने 6 साल बाद शो छोड़ने की वजह बताई. उन्होंने कहा कि शो छोड़ने के पीछे पैसे से जुड़ा कोई विवाद नहीं था, बल्कि निजी और रचनात्मक कारणों से एक्ट्रेस ने यह फैसला लिया था. जानिए निधी की पूरी बात.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: टीवी का सबसे लोकप्रिय और लंबे समय से चल रहा शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ आज भी दर्शकों के दिलों में राज कर रहा है. लेकिन इस शो से जुड़ी कई कहानियां और कलाकारों के अनुभव भी उतने ही चर्चा में रहे हैं. अब शो छोड़ने के 6 साल बाद निधी भानुशाली (पुरानी सोनू) ने पहली बार चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने बताया कि कैसे उनके लिए इस चर्चित शो को छोड़ना बिलकुल आसान नहीं था.

निधी भानुशाली: ‘वो चैप्टर अब बहुत दूर…’

न्यूज 18 के साथ एक इंटरव्यू में निधी ने बताया कि शो को छोड़ना उनके लिए आसान फैसला नहीं था. उन्होंने कहा, “6 साल हो गए हैं मुझे शो को छोड़े हुए और ईमानदारी से कहूं तो वो चैप्टर अब बहुत दूर लगता है. उस वक्त भी वहां से निकलना आसान नहीं था। क्योंकि मैं बहुत सालों तक ‘तारक मेहता…’ का हिस्सा रही थी. हर तरफ से ढेर सारी भावनाएं शामिल थीं। मुझे भी चिंता थी कि चीजें उलझ जाएंगी, जैसा कि लंबे वक्त तक चलने वाली चीजों में होता है. लेकिन ऐसा कुछ हुआ नहीं. और जो कुछ भी हुआ, वो याद रखने लाक है नहीं.”

नहीं था कोई पैसे से जुड़ा विवाद

निधी ने साफ किया कि उनके शो छोड़ने की वजह आर्थिक नहीं, बल्कि निजी और रचनात्मक थी. उन्होंने कहा, “मेरा शो छोड़ने का कारण बहुत ही निजी और रचनात्मक है। मैं ज्यादा जानकारियां याद भी नहीं रखती, क्यंकि तब से अब तक बहुत कुछ हुआ है.”

एक्ट्रेस ने शो छोड़ने पर कहा, “मैं अपने सफर की एक चीज नहीं बदलना चाहूंगी. हर दिन मुझे भगवान की ओर से तोहफा लगता है और मैं बहुत अच्छे लोगों के साथ हूं.”

यह भी पढ़े: Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah में काम करने के 7 साल बाद निधि भानुशाली ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- वो लोग दबाव…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >