प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती के साथ सेलिब्रेट की पहली दिवाली, व्हाइट लहंगे में बेहद क्यूट दिखी स्टारकिड

निक जोनस ने इंस्टाग्राम पर कुछ तसवीरें शेयर की है. ये एक फैमिली फोटो है, जिसमें प्रियंका चोपड़ा के साथ उनकी प्यारी बेटी मालती मैरी भी नजर आ रही है. परिवार को बेज रंग के आउटफिट में ट्विन करते देखा गया.

ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस की जोड़ी फैंस को काफी ज्यादा पसंद है. दोनों हाल ही में मम्मी-पापा बने है. कपल ने जनवरी 2022 में सरोगेसी के माध्यम से अपने पहले बच्चे मालती मैरी चोपड़ा जोनस का स्वागत किया. एक्ट्रेस अक्सर अपनी बेटी के साथ क्वॉलिटी टाइम स्पेंट करते फोटो शेयर करती रहती है, जिसे देखकर फैंस आहें भरते है. इस बार प्रियंका और निक ने मालती के साथ अपनी पहली दिवाली सेलिब्रेट की. अब निक ने सेलिब्रेशन की कुछ अनसीन फोटोज शेयर की है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

मालती के साथ निक ने शेयर की फोटो

निक ने अपने इंस्टाग्राम पर लॉस एंजेलिस स्थित अपने घर से कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं. फोटोज में मालती को प्रियंका की गोद में देखा जा सकता है. हालांकि इन तसवीरों में भी कपल ने बेटी का चेहरा रिवील नहीं किया है. निक ने मालती के चेहरे पर लाल दिल वाले इमोजी लगा रखा था. पहले स्नैप में, प्रियंका ने निक के साथ पोज दिया, उन्होंने मालती को अपनी बाहों में पकड़ रखा था.

बेज लहंगे में काफी क्यूट दिखी मालती

अगले स्नैप में, प्रियंका चोपड़ा ने पूजा की. इस समय भी मालती उनकी गोद में बैठी हुई थी. क्यूटी को पापा निक की उंगली पकड़े हुए देखा गया. निक ने पोस्ट को कैप्शन दिया, “मेरे काले दिल वाले इमोजी के साथ इतना सुंदर दिवाली उत्सव…सभी को दिवाली की शुभकामनाएं…आप सभी को खुशी और रोशनी भेजना. #दीवाली.” परिवार को बेज रंग के आउटफिट में ट्विन करते देखा गया. प्रियंका ने एक बेज और गोल्डन लहंगा पहन रखा था. उन्होंने अपने बालों को बन में बांधा था और बिंदी के साथ सिंदूर भी लगाया था. जबकि निक ने बेज सिल्क कुर्ता पायजामा चुना. बेज रंग के लहंगे में उनकी बेटी मालती बेहद क्यूट लग रही थीं. वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका सिटाडेल, फरहान अख्तर की जी ले जरा में आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ के साथ नजर आएंगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >