Netflix New Releases This Week: ‘वध 2’ से ‘मामला लीगल हैं 2’ तक, इस हफ्ते Netflix पर मिलेगा एंटरटेनमेंट का जबरदस्त डोज

Netflix New Releases This Week: नेटफ्लिक्स इस हफ्ते क्या नया लेकर आया है? जानिए हैप्पी पटेल, वध 2, मामला लीगल है सीजन 2 और दूसरी फिल्मों और शोज की पूरी लिस्ट.

Netflix New Releases This Week: नेटफ्लिक्स इस हफ्ते अपने दर्शकों के लिए काफी एंटरटेनमेंट लेकर आया है. चाहे आप रोमांच पसंद करते हों या हल्की-फुल्की कॉमेडी, इस हफ्ते इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर सबके लिए कुछ न कुछ है. ऐसे में बिना देरी किए आइए जानते हैं इस हफ्ते कौन-कौन सी फिल्में और सीरीज Netflix पर आने वाली हैं.

Happy Patel-Khatarnak Jasoos

आमिर खान के प्रोडक्शन में बनी यह स्पाई एक्शन कॉमेडी फिल्म है. इसमें विर दास और मिथिला पालकर मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म के निर्देशन का काम भी विर दास ने किया है. यह फिल्म अब Netflix पर 1 अप्रैल 2026 से स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है. यह सिर्फ हिंदी भाषा में रिलीज हुई है और दर्शकों के बीच इसका कैसा रिस्पॉन्स मिलेगा, यह देखने वाली बात होगी.

Sampradayini Suppini Suddapoosani

तेलुगु क्राइम कॉमेडी फिल्म ‘संप्रदायिनी सुप्पिनी सुद्दापूसानी’ ने थिएटर्स में ज्यादा धमाल नहीं मचाया था, लेकिन अब OTT पर यह दूसरी बार मौका पाने जा रही है. फिल्म में सिवाजी और लाया हैं और इसका निर्देशन सुधीर श्रीराम ने किया है. यह फिल्म Netflix पर 3 अप्रैल 2026 से स्ट्रीम होगी और डिजिटल दर्शकों में यह ज्यादा पसंद की जा सकती है.

Vadh 2

क्राइम थ्रिलर ‘वध 2’ ने अपने रोमांचक क्लाइमेक्स के चलते पहले ही चर्चा बटोरी है. इस फिल्म का निर्देशन जस्पल सिंह संधू ने किया है. इसमें संजय मिश्रा और नीना गुप्ता मुख्य भूमिका में हैं. यह फिल्म Netflix पर 3 अप्रैल 2026 से उपलब्ध होगी.

Maamla Legal Hai Season 2

पहले सीजन की सफलता के बाद ‘मामला लीगल है’ का दूसरा सीजन भी आ रहा है. यह नया सीजन 3 अप्रैल 2026 से Netflix पर स्ट्रीम होगा. इस सीजन को राहुल पांडे ने डायरेक्ट किया है और इसमें रवि किशन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. खास बात यह है कि इस बार आपको पहले से भी ज्यादा अजीबोगरीब केस और जबरदस्त कॉमेडी देखने को मिलेगी, जो शो को और भी मजेदार बना देगी.

Mrithyunjay

तेलुगु एक्टर श्री विष्णु इस फिल्म में अपने कॉमेडी रोल्स से हटकर क्राइम थ्रिलर में नजर आए हैं. फिल्म को हुसैन शा किरन ने डायरेक्ट किया है और यह मल्टी-लैंग्वेज सपोर्ट के साथ Netflix पर 3 अप्रैल 2026 से उपलब्ध होगी. OTT रिलीज से इसे ज्यादा दर्शकों तक पहुंचने का मौका मिलेगा.

यह भी पढ़ें: Bhabiji Ghar Par Hain Off Air: ‘भाभीजी घर पर हैं’ बंद होगा या OTT पर आएगा? विभूति नारायण ने खोली पोल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >