Net Worth: कितने करोड़ के मालिक हैं सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के फाइनलिस्ट, चार्ज करते हैं तगड़ी रकम

Net Worth: सेलिब्रिटी मास्टरशेफ इंडिया का विनर कौन बनेगा, यह जानने के लिए फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. उससे पहले जानते हैं फाइनलिस्ट की नेटवर्थ.

Net Worth: सेलिब्रिटी मास्टरशेफ इंडिया एक कुकिंग रियलिटी शो है, जिसमें सोशल मीडिया और टेलीविजन के कई बड़े कलाकार अपने कुकिंग स्किल्स को दिखाते हैं. जैसे-जैसे शो आगे बढ़ रहा है, वैसे वैसाे कॉम्पिटिशन और भी टफ होता जा रहा है. धीरे-धीरे यह शो अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच रहा है. रिपोर्ट्स के अनुसार, शो को अपने टॉप 5 कंटेस्टेंट मिल गए हैं. तेजस्वी प्रकाश, गौरव खन्ना, निक्की तम्बोली, फैजल शेख और राजीव अदातिया फाइनलिस्ट हैं, तो आइए इन सभी के नेटवर्थ पर एक नजर डालते हैं.

तेजस्वी प्रकाश

नवभारत टाइम के अनुसार, बिग बॉस 15 की विनर तेजस्वी प्रकाश इस शो में सबसे अधिक पैसे लेती है. हर हफ्ते वह 3 लाख रुपये लेती है और उनकी नेटवर्थ 25 करोड़ बताई जा रही है.

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: Bollywood vs South Industry: क्या बॉलीवुड वालों का बोरिया–बिस्तर बांध देंगे साउथ वाले?

गौरव खन्ना

गौरव खन्ना सीरियल अनुपमा के बाद काफी पॉपुलर हुए. शो में गौरव खन्ना एक हफ्ते का लगभग 2.5 लाख रुपये चार्ज करते है. उनकी नेटवर्थ लगभग 8 करोड़ है.

निक्की तम्बोली

बिग बॉस 14 में निक्की तम्बोली को देखा गया था और उन्होंने कंचना 3 में भी काम किया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह हर हफ्ते 1.5 लाख रुपये कमाती है. उनकी नेटवर्थ 12 करोड़ बताई गई है.

राजीव अदातिया

राजीव अदातिया एक मॉडल और एक बिजनेसमैन है. साथ ही वह बिग बॉस 15 में नजर आये थे. हर हफ्ते वह 1 लाख रुपये फीस लेते है और उनकी नेटवर्थ 10 करोड़ है.

फैजल शेख

फैजल शेख का असली नाम फैजल खान है. वह एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर है. इस शो में एक हफ्ते का 2 लाख रुपये चार्ज करते है, उनकी कुल संपत्ति लगभग 40 करोड़ बताई जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >