तीखी तकरार के बीच साथ नजर आई फाल्गुनी पाठक-नेहा कक्कड़, यूजर्स कंफ्यूज, बोले-सॉन्ग को फेमस करने के लिए…

हाल ही में रिलीज हुए ट्रैक ओ सजना को लेकर नेहा कक्कड़ को काफी आलोचना सहनी पड़ी. नेहा के इस गाने से फाल्गुनी पाठक भी खुश नहीं थी. हालांकि दोनों अपने इस इस तू-तू, मैं-मैं के बीच एक साथ नजर आई.

Falguni Pathak-Neha Kakkar: नेहा कक्कड़ और फाल्गुनी पाठक के बीच इन दिनों कुछ ठीक नहीं चल रहा. हाल ही में नेहा का गाना ‘ओ सजना’ रिलीज हुआ था, जो फाल्गुनी के सॉन्ग ‘मैंने पायल है छनकाई’ का रिमिक्स वर्जन है. इसके बाद से ही दोनों के बीच इंस्टा फैट शुरू हो गई, जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा. इस -तू, मैं-मैं के बीच नेहा और फाल्गुनी साथ में नजर आए. ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

फाल्गुनी पाठक- नेहा कक्कड़ साथ-साथ

सोनी टीवी ने अपने इंस्टाग्राम पर इंडियन आइडल सीजन 13 का प्रोमो वीडियो पोस्ट किया है. इसमें नेहा कक्कड़ कहती है, बहुत ही अच्छा दिन है आज थियेटर राउंड की शुरुआत हम माता रानी का नाम लेकर करते हैं. हमारे बीच आज लीजेंड्री फाल्गुनी पाठक मैम आई हैं. जिसके बाद फाल्गुनी गाना गाती है और उनके सॉन्ग पर सब गरबा खेलते है.

यूजर्स भड़के

इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है, फाल्गुनी पाठक के सा��� इंडियन आइडल के मंच पर होगी गरबा रात! देखिए इंडियन आइडल 13, थिएटर राउंड में. वीडियो वायरल होते ही मीडिया यूजर्स इसपर कमेंट करने लगे. एक मीडिया यूजर ने लिखा, ‘इनके सामने नेहा कक्कड़ कुछ नहीं हैं.’ एक अन्य यूजर ने लिखा, सॉन्ग को फेमस करने के लिए क्या करते हैं ये लोग. पहले सोशल मीडिया पर लड़कर सबका ध्यान ग्रैब करते हैं फिर एक साथ टीवी पर परफॉर्म करते है. क्या दिखावा है यार.

Also Read: फाल्गुनी पाठक से तीखी बहस के बीच नेहा कक्कड़ ने शेयर की ग्लैमरस तसवीरें, कैप्शन में लिखी ये लाइन
फाल्गुनी पाठक ने कही थी ये बात

गौरतलब है कि दिल्ली टाइम्स से बात करते हुए फाल्गुनी पाठक ने नेहा कक्कड़ के गाने पर कहा था, मुझे अच्छा नहीं लगा. मैं ऐसी थी जैसे मुझे बस उल्टी आनी बाकी थी, ऐसा हो गया था. वीडियो और पिक्चराइजेशन में जो मासूमियत थी, उसका पूरा सत्यनाश किया है इस गाने में. रीमिक्स हो रहे हैं लेकिन इसे अच्छे तरीके से करें. अगर आप युवा पीढ़ी तक पहुंचना चाहते हैं, तो गाने की लय बदल दें, लेकिन इसे सस्ता न बनाएं.

नेहा कक्कड़ का जवाब

जिसके बाद नेहा कक्कड़ भी चुप नहीं बैठी. उन्होंने अपने एक पोस्ट के जरिए लिखा था, अगर इस तरह से बात करना, मेरे बारे में ऐसी बुरी बातें कहना, मुझे गाली देना… उन्हें अच्छा लगता है और अगर उन्हें लगता है कि यह मेरा दिन बर्बाद कर देगा. उन लोगों के लिए जो मुझे खुश और सफल देखकर बहुत दुखी हैं. मुझे उनके लिए खेद है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >